
नगर पालिका पत्थलगांव कौन बनेगा उपाध्यक्ष पति……….

हमारे जशपुर जिले के राजनीति में हर हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा देखने को आता है जो कि लोगों को हर बार अचंभा कर देता है इसी तरह इस बार भी हमारे पत्थलगांव की राजनीति में बहुत बड़ा मोड़ आया है जिसमें नगर पालिका पत्थलगांव का उपाध्यक्ष कौन बनेगा हर नागरिक जानने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहा है जिसमें इस बार दो चेहरे सामने आ रहे हैं एक हमारे पूर्व उपाध्यक्ष श्री श्याम नारायण गुप्ता एवं हमारे लोकप्रिय मिलनसार व्यक्तित्व के धनी वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद श्री अजय बंसल जी का नाम सामने आ रहा है लोगों की मंशा अजय बंसल जी को बनाने की ज्यादा है जिसमें दो निर्दलीय पार्षदों का अजय बंसल जी को समर्थन ज्यादा है अब देखना यह है कि भाजपा का नेतृत्व अजय बंसल को उपाध्यक्ष पद में सुशोभित करता है तो नगर वासियों की भावनाओं की प्रति सम्मान होगा या फिर पार्टी अपनी मन चाही पार्षद को बनाएंगे नगर पालिका उपाध्यक्ष बाकी रोजहान अजय बंसल जी की ओर ज्यादा दिखाई पड़ता है ।
