Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां रिपोर्टर मनोज गुप्ता की विशेष खबर-* शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    Uncategorized

    *सुर्खियां रिपोर्टर मनोज गुप्ता की विशेष खबर-* शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल*

    *मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दिलाने के नाम पर आरोपी के द्वारा महिला से की गई थी डेढ़ लाख रुपए ठगी*
    *मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत*

    *थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध के भा . द.वि की धारा 366, 376(2) तथा 420 के तहत् अपराध पंजीबद्ध*
    *नाम आरोपी : जाहिद हुसैन, उम्र 29 वर्ष*
    ———

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थीया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी जाहिद हुसैन वर्ष 2023 से अब तक तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर , प्रार्थिया को शादी का झांसा देते हुए शारीरिक शोषण करता आ रहा है, इस दौरान आरोपी जाहिद के द्वारा पीड़ित प्रार्थिया को अपने साथ लेकर अंबिकापुर में एक किराए के घर में भी रखा था व पीड़िता से मेडिकल स्टोर खोलने के लिए लाइसेंस दिलवाने के नाम पर ढाई लाख रुपए भी लिए थे, पीड़ित प्रार्थिया के द्वारा जब आरोपी जनैद से शादी करने हेतु बोलने पर, शादी करने से मना कर रहा है तथा प्रार्थिया द्वारा दिए पैसे को वापस मांगने पर टाल मटोल कर रहा है।
    रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी जाहिद हुसैन के विरुद्ध भा . द.वि की धारा 366, 376(2) तथा 420 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। आरोपी जाहिद घटना कारित कर फरार था,विवेचना दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी जाहिद ग्राम सन्ना में है, जिस पर सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को सन्ना से हिरासत में लेकर लाया गया।
    पुलिस की पूछताछ में आरोपी जाहिद हुसैन उम्र 29 वर्ष द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर दिनांक 25.02.25 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
    मामले की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक श्री रवि शंकर तिवारी, सहायक उप निरीक्षक श्रीमती स्नेह लता सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री मनोज सिंह,प्रधान आरक्षक विनोद खलखो,आरक्षक राजीव लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    * मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया की जशपुर पुलिस महिला संबंधी अपराध के लिए संवेदनशील है, अपराध कायम करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleनगर पालिका पत्थलगांव कौन बनेगा उपाध्यक्ष पति……….
    Next Article *सुर्खियां रिपोर्टर मनोज गुप्ता की विशेष खबर* जशपुर पुलिस ने राजपुर, जिला बलरामपुर से छुड़ाया अपहृत व्यक्ति को आरोपियों के चंगुल से, आरोपियों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन
    • राष्ट्रमंडल खेलों में छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, सरगुजा पुलिस की ASI ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?