Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»पत्थलगांव डाक🎯 रथ मेला में खुड़खुड़िया का खेला, पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!………
    Uncategorized

    पत्थलगांव डाक🎯 रथ मेला में खुड़खुड़िया का खेला, पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!………

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 10, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर पढ़िए बिना 52 पति के कैसे खेल हो रहा है

    🎲 मेले की आड़ में सज रहे थे जुए के दो फड़, ₹77,240 की नकदी पर पुलिस की नजर पड़ी तो मच गई खलबली

    पत्थलगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, खुड़खुड़िया पट्टी-गोटी और पेट्रोमैक्स समेत जुआ सामग्री जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

    पत्थलगांव। रथ मेला में जहां लोग उत्सव और मनोरंजन के लिए पहुंच रहे थे, वहीं मेले की भीड़ और चकाचौंध के बीच कुछ लोगों ने खुड़खुड़िया के जरिए जुए का खेल जमा रखा था। दो अलग-अलग फड़ सजाकर रुपये-पैसे पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था। लेकिन जुआरियों को शायद अंदाजा नहीं था कि पुलिस की नजर भी इस खेल पर टिकी हुई है।

     

    मुखबिर की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने ऐसी दबिश दी कि खुड़खुड़िया का खेल वहीं थम गया और जुए की गोटी पुलिस के कब्जे में पहुंच गई।

     

    मामला ग्राम सूरजगढ़ ऊपरपारा रथ मेला का है। 8 अगस्त 2026 को पत्थलगांव पुलिस को सूचना मिली कि मेले में खुड़खुड़िया नामक जुआ खेलाया जा रहा है और रुपये-पैसे का हार-जीत का दांव लगवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

     

    🔥 दो फड़, सात खिलाड़ी और हजारों की नकदी!

     

    पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो सार्वजनिक स्थान पर सीसी रोड पर पेट्रोमैक्स की रोशनी में दो अलग-अलग जुआ फड़ संचालित होते मिले। खुड़खुड़िया पट्टी और प्लास्टिक की गोटियों के जरिए दांव लगाया जा रहा था।

     

    पुलिस की आहट होते ही कुछ जुआ खेलने वाले मौके से निकल भागे, लेकिन जुआ खेलाने वाले सात आरोपी पुलिस की पकड़ से नहीं बच सके।

     

    पहले फड़ से निराकार खुटिया, विजय भगत, अगस्तु भगत और नितेश किण्डो के कब्जे से ₹42,810 बरामद हुए।

     

    दूसरे फड़ से दिलीप खलखो, अकबर किण्डो और रंजीत किण्डो के कब्जे से ₹34,430 बरामद किए गए।

     

    👉 यानी दोनों फड़ों से पुलिस ने कुल ₹77,240 नगद बरामद कर लिए।

     

    🧺 गोटी से लेकर पेट्रोमैक्स तक सब पुलिस के कब्जे में

     

    कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। पुलिस ने मौके से खुड़खुड़िया पट्टी, 6 प्लास्टिक की गोटियां, बांस की टोकरी, प्लास्टिक की चटाई और करीब 3 लीटर क्षमता का लाल रंग का पेट्रोमैक्स गैस लैंप समेत जुआ खेलने-खेलाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की।

     

    यानी जिस सामान से मेले में जुए का पूरा इंतजाम खड़ा किया गया था, वह पूरा इंतजाम पुलिस ने समेट लिया।

     

    ⚖️ दो मामले दर्ज, सातों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

     

    पुलिस ने मामले में थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 168/2026 और 169/2026 दर्ज किए। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2), 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई।

     

    विवेचना के दौरान अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर 9 अगस्त 2026 को सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

     

    🚨 पुलिस का साफ संदेश—जुआ-सट्टे पर नहीं चलेगा कोई खेल!

     

    जशपुर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

     

    एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जुआ-सट्टा जैसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

     

    ✍️ विशेष रिपोर्ट

    उप संपादक वैभव शर्मा

    आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    Next Article 🔴 रथ मेला से शुरू हुआ मामला, कुनकुरी कोर्ट में आरोपी को 20 साल की सजा!………
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    🔴 रथ मेला से शुरू हुआ मामला, कुनकुरी कोर्ट में आरोपी को 20 साल की सजा!………

    August 10, 2026

    पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………

    August 9, 2026

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔴 रथ मेला से शुरू हुआ मामला, कुनकुरी कोर्ट में आरोपी को 20 साल की सजा!………
    • पत्थलगांव डाक🎯 रथ मेला में खुड़खुड़िया का खेला, पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा खेल!………
    • पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली का खेल? खाद कारोबारियों ने लगाए गंभीर आरोप……………
    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?