Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका का अपहरण कर ,शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका का अपहरण कर ,शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका का अपहरण कर ,शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल*

    *मामला थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत*

    *आरोपी के विरुद्ध थाना कांसाबेल में बी एन एस की धारा 137(2),64(1)(2)(ड़ ) व 06 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध*

     

    *नाम गिरफ्तार आरोपी:- तेजराम प्रसाद,उम्र 25 वर्ष*

    —00—

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.08.25 को थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी घर में बिना बताए कहीं चली गई है, प्रार्थी व उनके परिजनों के द्वारा आसपास, रिश्तेदारों, सहेलियों में पता साजी किया गया, कहीं पता नहीं चला, उन्हें संदेह है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा कर ले जाया गया है।

    रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल थाना कांसाबेल में आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए, जांच विवेचना में लिया गया व अपहृत नाबालिक लड़की की पतासाजी की जाने लगी।

    इसी दौरान दिनांक 18.08.25 को पुलिस को मुखबीर व परिजनों के सहयोग तथा पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त नाबालिक लड़की, रायगढ़ जिले, के धर्मजयगढ़ क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में आरोपी तेजराम निषाद के साथ है।

    जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर, तत्काल थाना कांसाबेल से पुलिस की टीम, धर्मजयगढ़ रवाना होकर, एक ग्राम से आरोपी तेजराम निषाद के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद कर, आरोपी तेजराम को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

    पुलिस की पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि फोन के मिस कॉल के जरिए, उसका व आरोपी तेजराम निषाद का बातचीत प्रारंभ हुआ था, फिर उनके बीच रोजाना फोन से बातचीत होने लगा, इसी दौरान आरोपी तेज राम के द्वारा, नाबालिक बालिका को पसंद करता हूं, शादी करूंगा कहकर, बहलाते फुसलाते हुए भागकर अपने साथ ले जाया गया था। इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिक बालिका का शारीरिक शोषण भी किया गया।

    पुलिस की पूछताछ पर आरोपी तेजराम निषाद के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर मामले में, बी एन एस की धारा 64(1)(2)( ड़) व 06 पॉस्को एक्ट को जोड़ते हुए, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कांसाबेल उप निरीक्षक सुनील सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश यादव, नीता कुर्रे, महिला आरक्षक मधु मीणा, व नगर सैनिक जोगेंदर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    * मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा कर ले जाने व बालिका का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है व नाबालिक बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* साय-मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्रियों ने हिंदी में ली शपथ:इनमें राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव; राजभवन के बाहर आतिशबाजी; समर्थक थिरके…………………..
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का भी हुआ बंटवारा.. देखिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?