Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»पत्रकारिता के भीष्म पितामह रमेश शर्मा को प्रेस क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि………..
    Uncategorized

    पत्रकारिता के भीष्म पितामह रमेश शर्मा को प्रेस क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि………..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    पुष्प अर्पित कर जलाए दीप-अगरबत्ती, 5 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; वरिष्ठ पत्रकारों ने सुनाए संघर्ष और निर्भीक पत्रकारिता के किस्से

    पत्थलगांव। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के आदरणीय सदस्य श्री रमेश शर्मा जी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन से स्तब्ध प्रेस क्लब के सदस्यों ने एकत्र होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों ने पुष्प अर्पित किए, अगरबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए 5 मिनट का मौन धारण किया।

    इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्य एवं नवभारत के पत्रकार राजेश अग्रवाल ने रमेश शर्मा जी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें “जशपुर जिले के पत्रकारों का भीष्म पितामह” कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रमेश शर्मा जी ने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज और जनता की आवाज बनने का माध्यम माना।

    वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र सिंह भाटिया, जो रमेश शर्मा जी के लंबे समय से पत्रकारिता के साथी रहे, ने उनके व्यक्तित्व और पत्रकारिता जीवन से जुड़े कई संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि रमेश शर्मा जी की पत्रकारिता में निर्भीकता, अनुभव और जनहित की भावना स्पष्ट दिखाई देती थी। उन्होंने पत्रकारिता की कई बारीकियां और गुण नई पीढ़ी तक पहुंचाए।

    श्रद्धांजलि सभा में रमेश शर्मा जी के कई उत्कृष्ट कार्यों को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी बेबाक खबरों और निष्पक्ष पत्रकारिता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई थी। कई अधिकारी उनका सम्मान करते थे, वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी निर्भीक कलम से गलत काम करने वाले अधिकारी भी सतर्क रहते थे। यही उनकी पत्रकारिता की ताकत और पहचान थी।

    प्रेस क्लब सदस्यों ने कहा कि रमेश शर्मा जी का जाना केवल एक वरिष्ठ पत्रकार का जाना नहीं, बल्कि पत्रकारिता के एक अनुभवी मार्गदर्शक और मजबूत स्तंभ का चले जाना है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

    श्रद्धांजलि सभा के दौरान प्रेस क्लब का माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। सदस्यों ने भावुक होकर कहा कि रमेश शर्मा जी की आवाज भले ही शांत हो गई हो, लेकिन उनकी कलम से निकली सच्चाई और पत्रकारिता के सिद्धांत हमेशा जीवित रहेंगे।

    क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर

    उप संपादक/आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleवर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे बाबुओं पर अब शासन की नजर……..
    Next Article पत्थलगांव वालों हो जाएं सावधान! मासूम बच्चों से भीख मंगवाने का आरोप, आखिर इनके भविष्य का जिम्मेदार कौन?…………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?