Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कृषक उन्नति योजना से प्राप्त राशि से ट्रेक्टर लेकर चढ़ रहे उन्नति की सीढियां
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कृषक उन्नति योजना से प्राप्त राशि से ट्रेक्टर लेकर चढ़ रहे उन्नति की सीढियां

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कृषक उन्नति योजना से अशोक को मिली विकास की राह*

    *कृषक उन्नति योजना से प्राप्त राशि से ट्रेक्टर लेकर चढ़ रहे उन्नति की सीढियां*

    *जशपुर, 05 दिसम्बर 2024/* कृषकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए मुख्यंमत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना का लाभ कृषकों को दिलाया जा रहा है। जिसके तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ में 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है, जो कि पूरे देश में सर्वाधिक है। जिससे धान का कटोरा कहलाने वाले पूरे प्रदेश में खुशहाली की लहर दिखाई दे रही है और हर तरफ किसान विकास की राह पर अग्रसर हो रहे हैं। ऐसा ही नजारा पोरतेंगा के चेरडाड़ ग्राम में देखने को मिला। जहां के कृषक अशोक एक्का के जीवन में कृषक उन्नति योजना खेती में नई ऊर्जा के साथ नई ऊर्जा लेकर आई है।

     

    *पारिवारिक जिम्मेदारी ने बदल दी जिंदगी*

    इस संबंध में अशोक ने बताते हैं कि दो साल पहले अशोक के पिताजी हेलारियुस एक्का के निधन के बाद उनके कंधों पर परिवार और खेती की पूरी जिम्मेदारी आ गई थी। पहले वे गांव से बाहर रहते थे, लेकिन पिताजी के स्वर्गवास के बाद घर की जिम्मेदारी के चलते उन्होंने घर पर रहते हुुए खेती को ही अपने जीवन का आधार बना लिया। घर की 13 एकड़ जमीन में से पिछले साल अशोक ने 10 एकड़ में धान की बुवाई की और धान उपार्जन केंद्र गम्हरिया में 188.45 क्विंटल धान बेचा। जिससे उन्हें समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की राशि तो प्राप्त हुई साथ ही कृषक उन्नति योजना के तहत मार्च 2024 में समर्थन मूल्य के अंतर की राशि के रूप में 1.72 लाख रूपये भी मिले। इस धनराशि का उपयोग उन्होंने अपनी खेती को उन्नत बनाने के लिए किया। उन्होंने कृषि में विकास हेतु प्राप्त राषि से ट्रैक्टर किष्तों में डाउन पेमेंट कर खरीदा, जिससे अब उन्हें कृषि कार्यों में आसानी हो रही है। अशोक ने बताया कि ट्रैक्टर के इस्तेमाल से वे खेती के काम को समय पर और अधिक कुशलता से पूरा कर पा रहे हैं साथ ही अपने परिवार का देखभाल करते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं।

     

    *सरकार का समर्थन बना अशोक का संबल*

    इस संबंध में आगे अशोक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने किसानों की मेहनत को समझते हुए धान के उचित समर्थन मूल्य की व्यवस्था की है। एक एकड़ में 21 क्विंटल धान खरीदी और 3100 रूपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य देना किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। फसल का सही मूल्य मिलने से हम किसानों के अंदर नई ऊर्जा आई है। इससे हमें खेती को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिल रही है। इस साल भी हमने अपने खेतों में धान की बुवाई की है। इस वर्ष भी फसल अच्छी हुई है इस वर्ष मैने धान के साथ साथ उड़द एवं अन्य फसलों की भी खेती की है। इस वर्ष भी अच्छा लाभ होने के लिये वो आशान्वित हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* धान के दाम बढ़ने के साथ उपार्जन केन्द्रों के व्यवस्थाओं से किसानों में खुशी की लहर
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने नगर पंचायत क्षेत्र पत्थलगांव में पुष्प वाटिका, बस स्टैंड, धान खरीदी केंद्र, सूता तालाब, छठ घाट आदि का किया निरीक्षण
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?