Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आम जनता के साथ बैंक कर्मियों को सहयोगात्मक व्यवहार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आम जनता के साथ बैंक कर्मियों को सहयोगात्मक व्यवहार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक का हुआ आयोजन*

    *आम जनता के साथ बैंक कर्मियों को सहयोगात्मक व्यवहार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश*

    *सभी योजनाओं का शतप्रतिशत हितग्राहियों को दिलाएं लाभ- कलेक्टर*

    *जशपुर, 07 नवम्बर 2024/* बुधवार को जिला कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की तिमाही बैठक एवं विशेष जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के साथ जिले के अग्रणी बैंक एवं अन्य सभी शासकीय तथा निजी बैंकों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

    इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी हितग्राहीमूलक ऋण योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने तथा सभी योजनाओं में विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्य अनुरूप शत प्रतिशत लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों में आने वाले जिले के सामान्य लोगों से सभी बैंक कर्मियों को सहयोगात्मक एवं सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने को कहा।

    कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना से प्रत्येक छोटे से छोटे किसान को जोड़ते हुए सभी को योजनान्तर्गत क्रेडिट कार्ड एवं ऋण उपलब्ध कराने को कहा। इसमें राजस्व विभाग के समन्वय से नामांतरण, बटांकन आदि की समस्या का निराकरण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वसहायता समूहों को दिए गए ऋणों में अदायगी की स्थिति का जायजा लेते हुए एनपीए को नियंत्रित करने को कहा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, विश्वकर्मा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुद्रा योजना, मत्स्य संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वनिधि योजना एवं अन्य हितग्राहीमूलक ऋण योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों के लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने मत्स्यपालन एवं पशुपालन करने वाले किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ लेने में हो रही समस्याओं के निदान हेतु भी निर्देशित किया।

     

    उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों की पहुंच बढाने के लिए नवीन बैंक शाखाएं खोलने हेतु बैंकों को प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त जिले के विकास में योगदान हेतु निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अधोसंरचना निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों में सहयोग हेतु निजी एवं शासकीय बैंकों को जिला प्रशासन के साथ मिल कर कार्य हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने ग्रामीणों को ऋण जाल में फंसाने वाले लोगों से बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निगरानी करने एवं बैंकों से लोगों को जोड़ने को कहा। उन्होंने शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मुद्रा योजना से जोड़ कर लाभ दिलाने तथा उनकी समस्या का निदान कर आवेदन भरवाने के निर्देश दिए।

    इस बैठक में आरबीआई के एलडीओ मैनेजर सदानंद बास्के, अग्रणी बैंक प्रबंधक वाल्टर बेंगरा सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि एवं पशुपालन, बिहान, मत्स्यपालन, अंत्यावसायी, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, नगरीय निकाय के जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गांजा तस्करी के प्रकरण में फरार चल रहा शातिर आरोपी दिलकुमार भगत उर्फ दिलो कड़ी मशक्कत के बाद बागबहार पुलिस ने आज तड़के प्रातः 04 बजे उसके ग्राम से दौड़ाकर पकड़ा, भेजा गया जेल
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आम लोगों में विभाग की स्टॉल बनी विशेष आकर्षण का केन्द्र
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?