Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर करें अनुशासनात्मक कार्यवाही – जिला पंचायत सीईओ
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर करें अनुशासनात्मक कार्यवाही – जिला पंचायत सीईओ

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर करें अनुशासनात्मक कार्यवाही – जिला पंचायत सीईओ*

    *जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक का हुआ आयोजन*

    *जशपुर, 31 दिसम्बर 2024/* जिला के समस्त कार्यों की समीक्षा हेतु साप्ताहिक समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित किया गया। इस बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और समय-सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित लंबित आवेदनों को स्वयं समीक्षा कर गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन द्वारा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के साथ विद्युत संबंधित आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनियमित बिजली बिल आने के मामलों का निराकरण जल्द से जल्द करने को कहा। अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर निराकृत करने के उन्होंने निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती संबंधित प्राप्त आवेदनों के निराकरण करने को कहा। बैठक में उन्होंने 15 साल से पुराने शासकीय वाहनों की नीलामी हेतु तीव्र गति से कार्य करते हुए नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

    इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने 01 वर्ष से अधिक अवधि से कार्य पर अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय जांच कराकर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने एवं 03 वर्ष से अधिक अवधि से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध शासन के निर्देशानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के लिए विद्युत, शिक्षा, पीएम आवास, स्वास्थ्य, केसीसी आदि के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए इन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, कुनकुरी एसडीएम नंदजी पण्डेय, बगीचा एसडीएम ऋतुराज बिसेन, फरसाबहार एसडीएम आरएस लाल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, हरिओम द्विवेदी सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लखपति दीदी बन रूणा अपने गांव की महिलाओं को भी कर रही है प्रेरित
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्रिका में शामिल शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में है मददगार
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……

    June 6, 2026

    अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….

    June 6, 2026

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..
    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?