Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिले भर में 400 से अधिक व्यवसायिक वाहनों में लगाई रेडियम पट्टी
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिले भर में 400 से अधिक व्यवसायिक वाहनों में लगाई रेडियम पट्टी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने जशपुर पुलिस की एक और पहल,*

    *सड़क दुर्घटना से बचाने वाहनों में लगाई रेडियम पट्टी* 

    *जशपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिले भर में 400 से अधिक व्यवसायिक वाहनों में लगाई रेडियम पट्टी*

     

    35 वाँ सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दुर्घटनाओं से बचाव तथा आम जनता को यातायात नियमों के पालन करने हेतु लगातार जागरूक किया जाता रहा है।

    इसी कड़ी में आज दिनांक 23.01.25 को यातायात पुलिस जशपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल कुमार सोनी के नेतृत्व में रक्षित केंद्र जशपुर स्थित परेड ग्राउंड में यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जहां 50 से अधिक मालवाहक वाहनों में भावी सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु रेडियम पट्टी लगाई गई। साथ ही पूरे जिले इसप्रकार का अभियान चलाकर 400 से अधिक वाहनों में रेडियम पट्टी लगाई गई है।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मालवाहक वाहनों के चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु वे यातायात नियमों का पालन करे, तीव्र गति से वाहन न चलाए, वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट अवस्य लगाए, शराब पीकर वाहन न चलाए, वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी व माल लोड न करे। वाहनों की ब्रेक, लाइट इत्यादि की नियमित जांच करें तथा वाहनों में चारों ओर रेडियम पट्टी अवश्य लगावे। जिससे कि भावी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जशपुर पुलिस द्वारा लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया जाता रहा है, जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके। प्रायः देखने में आता है कि बड़ी गाड़ियां, चार पहिया वाहन अंधेरे में खड़ी रहने पर, है दृश्यता कम होने से,लोगों को समझ में नहीं आता है और वे वाहनों से टकरा जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। जिसको रोकने के लिए आज पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर, चार पहिया वाहनों विशेषकर मालवाहक वाहनों में रेडियम की पट्टी लगाई गई है, जिससे की भावी सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

    इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजुलता बाज, रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खूंटे, प्रभारी यातायात जशपुर उप निरीक्षक श्री प्रदीप मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक श्री सुनेश्वर पैंकरा सहित यातायात पुलिस जशपुर के अधिकारी कर्मचारी व मालवाहक वाहनों के चालक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को नगरीय निकायों में निर्वाचन कराने हेतु दिया गया प्रशिक्षण
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पीएम जनमन योजना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?