Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को नगरीय निकायों में निर्वाचन कराने हेतु दिया गया प्रशिक्षण
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को नगरीय निकायों में निर्वाचन कराने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को नगरीय निकायों में निर्वाचन कराने हेतु दिया गया प्रशिक्षण*

    *विकासखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण*

    जशपुरनगर, 23 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु अधिसूचना जारी होने के साथ जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में निर्वाचन हेतु तीव्र गति से तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत गुरुवार को पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को नगरीय निकायों में सफलतापूर्वक चुनाव कराने हेतु सभी विकासखंड स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

    प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदान सामग्री की जांच, ईवीएम की क्रियाविधि, पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी और तृतीय मतदान अधिकारी के कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी देने के साथ ही उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों के निर्वहन के बारे में बताया गया। साथ ही वास्तविक मतदान हेतु सीलिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई। पीठासीन और मतदान अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के दौरान संपादित किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों एवं आदेशों को ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उसके पालन करने के बारे में भी बताया गया।

    ज्ञात हो कि नगरीय निकायों हेतु निर्वाचन की सूचना एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति 22 जनवरी से प्रारंभ होगी तथा नाम निर्देशन पत्र 28 जनवरी अपराह्न 03 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी 31 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान की प्रक्रिया 11 फरवरी को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक की जाएगी और मतगणना एवं परिणामों की घोषणा 15 फरवरी को की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अपर कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारी किया निरीक्षण
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिले भर में 400 से अधिक व्यवसायिक वाहनों में लगाई रेडियम पट्टी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?