Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस को मिलने लगी जागरूक जनता का सहयोग, दबोचे गये 06 पशु तस्कर
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस को मिलने लगी जागरूक जनता का सहयोग, दबोचे गये 06 पशु तस्कर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGSeptember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस को मिलने लगी जागरूक जनता का सहयोग, दबोचे गये 06 पशु तस्कर,*

    *आमजन की सूचना पर तुमला पुलिस ने 06 पशु तस्करों से कुल 27 नग गौ-वंश कीमती 02 लाख 16 हजार रू. का जप्त किया,*

    *गिरफ्तार आरोपी में 03 आरोपी सरगुजा जिले के निवासी,*

    *गौ-तस्करों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।*  

    आरोपियों के नाम:-

    1. जगबंधु यादव उम्र 50 साल निवासी ढोढ़ागांव थाना सीतापुर जिला सरगुजा।

    2. कार्तिक सिंह उम्र 50 साल निवासी महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा।

    3. छत्रमोहन यादव उम्र 52 साल निवासी कुनमेरा थाना सीतापुर जिला सरगुजा।

    4. अजय किस्पोट्टा उम्र 53 साल निवासी घोघरा तिलंगा थाना फरसाबहार।

    5. मेघनाथ राम उम्र 50 साल निवासी तिलंगा सुखबासुपारा थाना फरसाबहार।

    6. विद्याधर यादव उम्र 35 साल निवासी दानीमुण्डा थाना फरसाबहार।

     

    —–00——

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तुमला क्षेत्र के जागरूक जनता ने आज दिनांक 10.09.2024 के प्रातः 08 बजे पुलिस अधीक्षक जशपुर को सूचना दिया कि ग्राम भेलवां (फतेहबहार) से होते हुये कुछ मवेशी तस्कर भारी मात्रा में गौ-वंश की तस्करी करते हुये ओड़िसा राज्य की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल सिंह नेताम के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया, टीम द्वारा ग्रामीणों के बतायेनुसार मार्ग में घेराबंदी कर कुल 06 गौ-तस्करों को धर दबोचा एवं उनके कब्जे से कुल 27 नग गौ-वंश कीमती 02 लाख 16 हजार रू. का जप्त कर सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गौ-वंश को चरखापारा से तस्करी करते हुये ओड़िसा की ओर ले जाना बताये। आरोपियों का कृत्य धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध घटित करना पाये जाने पर सभी आरोपियों को आज दिनांक 10.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

     

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, स.उ.नि. टेकराम सारथी, आर. देवसिंह एक्का, आर. बेनेदिक तिग्गा, आर. भागेष्वर राम, आर. दुर्योधन सिंह एवं अन्य स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “तुमला की जागरूक जनता द्वारा दी गई सूचना पर आज सुबह तुमला पुलिस ने 06 गौ-तस्करों से 27 नग गौ-वंश को जप्त किया गया है, आम जनता से अपील है कि अपने आस-पास किसी भी प्रकार की तस्करी या अवैधानिक कार्य हो रही हो तो तत्काल मुझे सूचित करें, आपका नाम गोपनीय रहेगा।”

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पैसा मांगने की बात पर अपने घर में सो रहे पड़ोसी को बांस डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले 17 वर्षीय अपचारी बालक को चंद घंटे में संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया,
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साय ने पक्षाघात से पीड़ित सीआरपीएफ जवान से होलिक्रॉस हॉस्पिटल में मुलाकात कर हालचाल जाना
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……

    June 6, 2026

    अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….

    June 6, 2026

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?