Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पैसा मांगने की बात पर अपने घर में सो रहे पड़ोसी को बांस डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले 17 वर्षीय अपचारी बालक को चंद घंटे में संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया,
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पैसा मांगने की बात पर अपने घर में सो रहे पड़ोसी को बांस डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले 17 वर्षीय अपचारी बालक को चंद घंटे में संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पैसा मांगने की बात पर अपने घर में सो रहे पड़ोसी को बांस डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले 17 वर्षीय अपचारी बालक को चंद घंटे में संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया,* 

    *थाना कुनकुरी क्षेत्र के एक ग्राम की घटना,*

    *अपचारी बालक नशा करने का आदि है एवं पैसे के लिये परिजन तथा पास-पड़ोस के लोगों को मारपीट करता रहता है,*

    *थाना कुनकुरी में अपचारी बालक के विरूद्ध भा.न्या.सं. की धारा 332(ख), 103(1) का अपराध दर्ज।* 

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुनकुरी क्षेत्र के एक ग्राम का प्रार्थी उम्र 20 साल ने थाना कुनकुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.09.2024 की रात्रि में 09ः30 बजे इसके 45 वर्षीय पिता अपने घर में सो रहे थे, उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय अपचारी बालक इसके घर में आया और गहरी नींद में सो रहे पिता से नशा करने के लिये पैसा की मांग करने लगा। घर में सो रहे प्रार्थी के पिता को वह उठाने की कोशिश किया, नहीं उठने पर आवेश में आकर बांस के डंडा से सिर, कनपटी में कई बार वार कर गंभीर चोंट पहुंचाया। मारपीट से चोटिल गंभीर अवस्था में पड़े प्रार्थी के पिता को परिजनों द्वारा उठाकर ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, डाॅक्टर द्वारा चेक करने पर उसकी मृत्यू हो जाना बताये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    गंभीर अपराध की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी कुनकुरी द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये चंद घंटों में प्रकरण के आरोपी अपचारी बालक को संरक्षण में लेकर थाना लाया गया एवं उसके पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। अपचारी बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस डंडा को जप्त किया गया। अपचारी बालक उम्र 17 वर्ष के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 10.09.2024 को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को संरक्षण में लेने पर थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, प्र.आर. 323 रामानुजम पाण्डेय, प्र.आर. 16 ढलेष्वर यादव, आर. उकिल साय, आर. सुरेन्द्र माली इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

     

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस को मिलने लगी जागरूक जनता का सहयोग, दबोचे गये 06 पशु तस्कर
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?