Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, November 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»लाइफस्टाइल»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता
    लाइफस्टाइल

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता,*

    *आरोपी पुनित कुमार साहू सब्जी लाने-ले जाने में प्रयुक्त पीकअप वाहन को गौ-तस्करी में इस्तेमाल करता था,*

    *रोड में तेज गति से भाग रहे पीकअप वाहन को पुलिस ने फिल्मी स्टाईल से पीछा कर विशेष तरीके से पंचर कर दिया था,*

    *आरोपी गांव क्षेत्र से मवेशी खरीदकर साईंटांगरटोली निवासी कुख्यात मवेशी तस्कर अमजद उर्फ बबलू के पास छोड़ने जा रहा था,*

    *पुलिस द्वारा पूर्व में पोरतेंगा जंगल (थाना लोदाम) क्षेत्र से इसके प्रयुक्त पीकअप वाहन क्र.जे.एच. 01 ई.एल. 5986 से कुल 11 नग मवेषी को जप्त किया था,*

    *आरोपी के विरूद्ध थाना लोदाम में छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।*  

    —–00——

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये सैंकड़ों मवेशियों को जप्त किया गया है एवं फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

    दिनांक 06.06.2024 के प्रातः लगभग 03ः30 बजे थाना लोदाम को मुखबीर से सूचना मिली कि पोरतेंगा, पिल्खी, जुरतेला रोड से साईंटांगरटोली होते हुये झारखंड की ओर एक पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.एल. 5986 में मवेशियों को भरकर तस्करी करते हुये ले जा रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल थाना लोदाम, थाना दुलदुला, चौकी आरा एवं पुलिस लाईन जशपुर से बल अलग-अलग दिशा में रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा पोरतेंगा एवं लोखंडी के बीच जंगल में नाकाबंदी कर रोड में आ रही पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.एल. 5986 को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु उक्त वाहन की चालक ने पुलिस को देखकर पीकअप वाहन को लगभग 100 की गति से चलाते हुये रोड में भाग रहा था, जिसके वाहन को पुलिस द्वारा फिल्मी स्टाईल से पीछा कर विशेष तरीके से पंचर कर दिया, पीकअप वाहन के चालक ने कुछ दूर जाकर पीकअप को रोड के किनारे खड़ी कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस द्वारा उक्त वाहन से कुल 11 नग मवेशी बरामद कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना लोदाम में छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही दौरान पीकअप वाहन के वास्तविक मालिक मौ. सैफ हुसैन को तलब कर पूछताछ कर कथन लिया गया। मो. सैफ हुसैन ने बताया कि उसके पीकअप वाहन को पुनित कुमार साहू चलाता है, जो सब्जी खरीदकर बिक्री कर लाने-ले जाने का काम करता है। दिनांक 06.06.2024 को भी उक्त पीकअप वाहन को पुनित कुमार साहू चला रहा था।

    थाना लोदाम द्वारा मुखबीर सूचना पर दबिश देकर कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी पुनित कुमार साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि वह गांव-देहात से मवेशी खरीदकर पीकअप वाहन में लोड कर साईंटांगरटोली निवासी अमजद उर्फ बबलू के पास छोड़ने जा रहा था उसी दौरान पोरतेंगा जंगल (थाना लोदाम) के पास पुलिस द्वारा पीछा करने एवं उसके वाहन के पंचर हो जाने पर वह वाहन को रोड में छोड़कर जंगल की आड़ लेकर भाग गया था। आरोपी पुनित कुमार साहू उम्र 36 साल निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को दिनांक 09.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश यादव, आर. प्रवीण तिर्की, आर. मोरिस किस्पोट्टा, आर. हरिश केंवट इत्यादि का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – ”जिला पुलिस जषपुर द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, अभियान में निरंतर सफलता मिल रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेषल टीम को लगाया गया है।“

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नारी सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता को लेकर पत्थलगांव के मैरिज गार्डन में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को जागरूक किया गया
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पैसा मांगने की बात पर अपने घर में सो रहे पड़ोसी को बांस डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले 17 वर्षीय अपचारी बालक को चंद घंटे में संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?