Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की बेहतर समझ और प्रभावी योजनाएं बनाने के लिए सार्थक प्रयास पर किया गया चर्चा
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की बेहतर समझ और प्रभावी योजनाएं बनाने के लिए सार्थक प्रयास पर किया गया चर्चा

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJanuary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन* 

    *जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की बेहतर समझ और प्रभावी योजनाएं बनाने के लिए सार्थक प्रयास पर किया गया चर्चा* 

    *जशपुरनगर 09 जनवरी 2025/* जिला प्रशासन जशपुर की पहल और ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के अध्यक्षता में जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारियों को प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की बुनियादी समझ और योजना बनाने की प्रक्रिया में प्रशिक्षित करना है।

    कार्यशाला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार ने सभी उपस्थित अधिकारियों को जमीनी स्तर पर एनआरएम योजना बनाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें समुदाय के सदस्य जैसे व्हीओ सदस्य, सीएलएफ सदस्य, एनआरएलएम, मनरेगा एवं अन्य विभागीय योजनाओं के अभिसरण को शामिल किया जावे।

    टीअरआईएफ टीम के अधिकारी श्री आशुतोष नंदा और पलाश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन से कार्यशाला की शुरुआत की। श्री अशुतोष नंदा ने जीपीडीपी ग्राम पंचायत विकास योजना में एनआरएम योजनाओं के समावेश पर एक विस्तृत प्रशिक्षण दिया। जिससे गांव के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी तरीके से कार्य किया जा सके।

    प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की बुनियादी अवधारणाओं, मिट्टी, जल, वनस्पति और जैव विविधता जैसे संसाधनों के प्रकार, और गांव स्तर पर उनके प्रबंधन में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन तकनीकों और पीआईएस तकनीक के उपयोग करते हुए एनआरएम योजना बनाने की प्रक्रिया पर समझ बनाई गई। इसके साथ ही मनरेगा, वन अधिकार अधिनियम और जल नीति जैसे नीतिगत ढांचे, ग्राम पंचायत और सामुदायिक संगठनों की भूमिका तथा सरकारी योजनाओं के साथ अभिसरण के अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सत्र के दौरान समूह चर्चा और मॉक पीआरए अभ्यास के माध्यम से स्थानीय समस्याओं और उनकी आजीविका पर प्रभाव को रेखांकित किया गया।

    कार्यशाला जशपुर जिले के विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों को जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की बेहतर समझ प्रदान करने और उन्हें प्रभावी योजनाएं बनाने के लिए सशक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप राठिया, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा मिथलेश पैकरा, टीआरआईएफ के कंसल्टैंट अरुल सिंह, दिव्या प्रियदर्शनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* राजस्व परामर्श केंद्र से लोगों को राजस्व से संबंधित मिल रही है जानकारी  
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बस स्टैंड,रैन बसेरा और सार्वजनिक जगहों पर जिला प्रशासन ने लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?