Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* माई भारत यूथ वालंटियर बनने के लिए 800 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* माई भारत यूथ वालंटियर बनने के लिए 800 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने युवाओं को किया प्रोत्साहित* 

    *माई भारत यूथ वालंटियर बनने के लिए 800 से अधिक युवाओं ने कराया पंजीयन* 

    *जनजातीय गौरव दिवस में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और केन्द्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया होगें शामिल*

    *जशपुरनगर 11 नवम्बर 2024/* भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन एवं माय भारत-नेयूकेस् विभाग, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले में जनजातीय गौरव दिवस के पूर्व आज 11 नवंबर 2024 को शासकीय रामभन राय एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने माई भारत पोर्टल में पंजीयन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर 800 से अधिक युवाओं ने माई भारत वालंटियर्स बनने हेतु पोर्टल पर अपना पंजीयन किया। कलेक्टर ने जनजातीय गौरव दिवस पर माई भारत यूथ वालंटियर को पदयात्रा करने के लिए भी कहा।

    इस पदयात्रा में 13 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया के साथ राज्य के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उनकी विरासत और देश के विकास में आदिवासी समुदायों के महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में मनाया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में आदिवासी विरासत को याद करने, समावेशिता को बढ़ावा देने और आदिवासी समुदायों को लाभ पहुंचाने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10,000 से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स भाग लेंगे। ये वालंटियर्स आदिवासी संस्कृति, विरासत और विरासत की रक्षा और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देंगे। पदयात्रा कोमड़ो गांव से शुरू होगी और लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए रणजीत स्टेडियम में समाप्त होगी। यह पदयात्रा युवाओं, आदिवासी नेताओं और समुदाय के सदस्यों को आदिवासी विरासत और भावना के जीवंत उत्सव में एकजुट करेगी।

    कलेक्टर श्री व्यास ने अपने उदबोधन कहा कि अत्यंत हर्ष की बात है कि 13 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन जशपुर जिले में होने वाला यह गौरव की बात है। उसी दिन एक विशाल पदयात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। इस पदयात्रा का मुख्य उदेदश्य जनजातियो की परम्परा, आदिवासी संस्कृति, विरासत की रक्षा और संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना है।

    इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, क्षेत्रीय निर्देश खेल एवं युवा कल्याण डॉ. अशोक श्रोति, रोजगार अधिकारी सुश्री दुर्गेश्वरी सिंह सहित बड़ी संख्या में यूथ वालंटियर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री के सुशासन में श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम के दर्शन करने का मिल रहा है सौभाग्य 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयास से जशपुर बना एडवेंचर पर्यटन का मुख्य आकर्षण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?