Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अब बैंक के लिए नहीं तय करनी होगी लंबी दूरी, घर के पास ही मिलेंगे पैसे
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अब बैंक के लिए नहीं तय करनी होगी लंबी दूरी, घर के पास ही मिलेंगे पैसे

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *अब बैंक के लिए नहीं तय करनी होगी लंबी दूरी, घर के पास ही मिलेंगे पैसे*

    *छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक नवीन शाखा बगीचा एवं जशपुर में नवीन शाखा भवन खुलने से किसानों को मिलेगी सुविधा*

    *जशपुर, 11 दिसम्बर 2024/* मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली तौर पर बगीचा में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की नवीन शाखा एवं जशपुर जिला मुख्यालय में नवीन शाखा भवन का उद्‌घाटन किया गया। नवीन सहकारी बैंक की नई शाखाएं खुलने पर क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। क्षेत्र के किसानों को अब अपनी बैंकिंग सुविधा के लिए लंबी दूरी तय करके जिला मुख्यालय आना नहीं पड़ेगा।

    इस संबंध में तहसील बगीचा के ग्राम ब्रम्हाकोना के परमेश्वर राम यादव ने बताया मैं अपनी धान की फसल को समिति में बेचता हूँ जिसका पैसा सीधे मेरे अकाउंट में आ जाता है। इस पैसों को लेने के लिए हमें लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय स्थित बैंक शाखा में आना पड़ता था। जिसमें पूरा दिन चला जाया करता था और पैसा पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, जो बहुत थकाने वाला काम हुआ करता था। अब बैंक की शाखा बगीचा में खुल गयी है तो पैसा लेने बाहर नहीं जाना होगा। बैंक का काम कर हम घर आकर अन्य काम भी कर सकेंगे। बैंक की शाखा हमारे घर के निकट खोलने के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देता हूँ।

    दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम मकरीबंधा के बलाशीष लकड़ा ने कहा कि पूर्व में जशपुर के सहकारी बैंक की शाखा छोटे से भवन में संचालित की जा रही थी। जहां धान विक्रय के बाद पैसे निकालने के लिए बहुत भीड़ हो जाती थी साथ ही सड़क के नजदीक शाखा होने से पार्किंग की समस्या एवं दुर्घटना का खतरा बना रहता था। जिससे अपना पैसा निकालना भी दूभर हो जाया करता था। हम मुख्यमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने हम किसानों की समस्या पर ध्यान देते हुए नवीन भवन का निर्माण करवा कर प्रारम्भ किया है। यहां बैठने की उचित व्यवस्था के साथ पीने का पानी आदि की व्यवस्था है। जिससे अब हमें सुविधा हो गयी है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ठगी के मामले में जशपुर पुलिस ने पटना बिहार से आरोपियों को किया गिरफ्तार।
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नशामुक्ति सह पुनर्वास केन्द्र का विधायक श्रीमती रायमुणी भगत ने किया शुभारंभ
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?