Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, October 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ठगी के मामले में जशपुर पुलिस ने पटना बिहार से आरोपियों को किया गिरफ्तार।
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ठगी के मामले में जशपुर पुलिस ने पटना बिहार से आरोपियों को किया गिरफ्तार।

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ठगी के मामले में जशपुर पुलिस ने पटना बिहार से आरोपियों को किया गिरफ्तार।* 

    *मामला पीडब्ल्यूडी कान्ट्रेक्टर से रूपये ठगी से संबंधित।*

    *कान्ट्रेक्टर से कामधेनु सरिया का डीलर बनाने के एवज में 9,25,000/-रूपये की गई ठगी।*

    *गिरफ्तार 6 आरोपियों में एक नाबालिग।*

    *01 अन्य आरोपी फरार जिसकी गिरफ्तार हेतु जशपुर पुलिस द्वारा किया जा रहा प्रयास।*

    *आरोपियों से पासबुक व मोबाइल किया गया जप्त।*

     

    ———-

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13-09-2024 को प्रार्थी कनक कुमार चंडालिया पिता स्व. रतनलाल चंडालिया उम्र 55 वर्ष निवासी-जशपुर द्वारा थाना सिटी कोेतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शासकीय पीडब्ल्यूडी में विजयलक्ष्मी इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम से कान्ट्रेक्टर का काम करता है। इसी सिलसिले में दिनांक 07-09-2024 को गुगल से कामधेनु सरिया कंपनी का नंबर सर्च कर उसमें काॅल करके कामधेनु सरिया बिक्री हेतु डीलर बनने की इच्छा जताई थी जिस पर उन्होंने बताया कि आपसे अंकित शर्मा नाम का व्यक्ति बता करेगा जो कि रायगढ़ व जशपुर का कार्य करता है जिसके 10 मिनट बाद उधर से अंकित शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा मुझे फोन कर मुझसे आधार कार्ड, पेनकार्ड, दुकान की फोटो, फर्म की जीएसटी व 01 कैंसल चेक की फोटोकापी व्हाट्सअप करने हेतु कहा गया। मैंने उसको व्हाट्सअप कर दिया। फिर उसके द्वारा कहा गया कि आपका डीलरशिप हेतु चयन हो गया है। फिर दिनांक 09-11-2024 को 01,25,000/-रूपये नेट बैंकिंग द्वारा एक बैंक खाते में डिपोजिट कराया गया उसके बाद मेरे द्वारा 32 मिट्रिक टन सरिया का आर्डर देने पर उसका बिल 15,71,400/-रूपये आॅनलाइन भेजा। अग्रिम राशि के रूप में मुझसे एक अन्य बैंक खाते में 08,00,000/-रूपये आरटीजीएस के माध्यम से डिपोजिट कराया गया। मुझे ठगी का एहसास होने पर मेरे द्वारा कामधेनु स्टील के हेडक्वार्ट गुड़गांव (हरियाणा) बात करने पर पता चला कि उनके द्वारा किसी प्रकार की डीलरशिप नहीं दी गई है। इस प्रकार मुझसे कुल 09,25,000/-रूपये की ठगी की गई है।

    उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध बी.एन.एस. की धारा 318(04),03(05) अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी कि इसी दौरान सायबर सेल की सहायता से खाता ट्रांजेक्सन व मोबाइल सर्विलांस के आधार पर संदेही आरोपियों का सुराग मिलने पर पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (भा. पु.से.) के दिशा-निर्देष व नेतृत्व में पुलिस टीम पटना (बिहार) भेजा गया जहां से पाटलीपुत्र पटना के किराये के मकान से 01 नाबालिग सहित कुल 06 आरोपियों (1.मनीष उम्र 21 वर्ष निवासी-मालती थाना अस्थमा (नालंदा)बिहार, 2.रूदल उम्र 20 वर्ष निवासी-मालती थाना अस्थमा नालंदा बिहार)3. राजन उम्र 19 वर्ष निवासी-मालती थाना अस्थमा नालंदा, बिहार) 4. विषाल उम्र 22 वर्ष निवासी-मालती थाना अस्थमा नालंदा, बिहार) 5. अजीत उम्र 19 वर्ष, निवासी-सुजानविधा थाना-अस्थमा नालंदा (बिहार) एवं 6. एक नाबालिग बालक) मे से 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर व 01 नाबालिग को थानासिटी कोतवाली जशपुर लाया गया। मुख्य आरोपी रोशन यादव उम्र 20 वर्ष निवासी कबीरपुर थाना मानपुर नालंदा (बिहार) के फरार होने से उसकी लगातार पतासाजी की जा रही है। आरोपियों से पासबुक व मोबाइल जप्त की गई है। पासबुक व रकम लेनदेन के संबंध में जशपुर पुलिस द्वारा सघन जांच की जा रही है। जिसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। गिरफ्तार आरोेपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि मुख्य आरोपी जो कि फरार है उसके द्वारा आरोपियों से खाता की जानकारी लेकर उनका एटीएम, पासबुक व पासबुक से लिंक मोबाइल सिम को अपने पास रखता था जिसकी एवज में उन्हें प्रति ट्रांजेक्शन 5,000/-रूपये देने की बात हुई थी। मुख्य आरोपी रोशन यादव द्वारा रकम को स्वयं एटीएम व आॅनलाइन बैंकिंग के माध्यम से निकाल लिया जाता था।

     

    मामले की विवेचना व कार्यवाही में डी एस पी अजाक/क्राइम श्री भावेश समरथ,थाना सिटी कोतवाली जशपुर से निरीक्षक रवि शंकर तिवारी, एएसआई चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, आरक्षक बसंत खुटिया, आरक्षक तुलसी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशिमोहन सिंह (भा. पु.से) ने कहा कि ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लाया गया है, मुख्य आरोपी की तलाश जारी है, शीघ्र ही कार्यवाही की जावेगी। साथ ही आम जनता से अपील की , कि रुपए से संबंधित ठगी से बचने के लिए जागरूक होना अति आवश्यक है, अनावश्यक अपने खाते से संबंधित जानकारी किसी को ना दे, आवश्यक होने पर व्यक्ति के संबंध में पूरी जानकारी होने पर ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करे। अज्ञात व्यक्ति को ओ टी पी शेयर ना करे। साइबर जागरूकता से इस प्रकार की ठगी से बचा जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ठाकुर शोभासिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव जिला जशपुर में विश्व मानवाधिकार दिवस…………….
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* अब बैंक के लिए नहीं तय करनी होगी लंबी दूरी, घर के पास ही मिलेंगे पैसे
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?