Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बलौदाबाजार में कलेक्ट्रेट के सामने सफेद ध्वज लगाने वाला गिरफ्तार
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बलौदाबाजार में कलेक्ट्रेट के सामने सफेद ध्वज लगाने वाला गिरफ्तार

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    बलौदाबाजार में कलेक्ट्रेट के सामने सफेद ध्वज लगाने वाला गिरफ्तार

    बलौदाबाजार में कलेक्ट्रेट के सामने सफेद ध्वज लगाने वाला गिरफ्तार

    Dinesh PurwarJune 22, 2024 2,173

     

    बलौदाबाजार-छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आगजनी और हिंसा के आरोपियों की लगातार धरपकड़ में पुलिस लगी हुई है। शुक्रवार की इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ध्वजखंभ में सफेद ध्वजा लगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। आरोपी का नाम डिगेश्वर बांधे बताया गया है, जिसकी उम्र 21 साल और उसे निवासी कोरदा थाना लवन बताया गया है।उल्लेखनीय है कि, बीते 10 जून को बलौदाबाजार में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आक्रोशित होकर पुलिसबल के साथ झूमाझपटी, पत्थरबाजी, मारपीट करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर और वहां खडे वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी।

     

    इस पूरे घटनाक्रम में एक विशेष बात सामने आई थी, कि एक आरोपी ने कार्यालय परिसर के ध्वजखंभ के ऊपर चढ़कर, नारेबाजी करते हुए सफेद ध्वजा लगा दिया था। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान गाली गलौज कर, तोड़फोड़ एवं पत्थर बाजी करते हुए, वाहन एवं संयुक्त कार्यालय में आगजनी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है, तथा इसमें शामिल आरोपियों एवं उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दिया जा रही है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सरगर्मी से पता तलाश जारी है। प्रकरण में जांच विवेचना की कार्रवाई अभी जारी है।

     

    आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में शुक्रवार 21.06.2024 तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 138 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Ration card renewal: 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन…30 जून तक नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Raigarh: लता अग्रवाल ने सर्वश्रेष्ठ लायंस प्रेसिडेंट का अवार्ड पाकर बढ़ाया रायगढ़ का मान
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?