Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास प्रशिक्षण सत्र संपन्न
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास प्रशिक्षण सत्र संपन्न

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास प्रशिक्षण सत्र संपन्न*

    *पोषण आहार, टीकाकरण के संबंध में भी दी गई जानकारी*

    *जशपुरनगर 29 नवंबर 2024/* कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में गर्भवती महिलाओं के लिए आयोजित 05 दिवसीय विशेष योगाभ्यास प्रशिक्षण सत्र विगत दिवस संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र में हेल्थ और वेलनेस सेंटर में कार्यरत ए.एन.एम.सी.एच.ओ. एवं समस्त योग मित्रो से सेंटरवार गर्भवती महिलाओ को दिये जाने वाले योगाभ्यास, पोषण आहार, एवं टीकाकरण के संबंध में विस्तृत परिचर्चा एवं समीक्षा की गयी। जिसमें प्रशिक्षणार्थियो से हुई परिचर्चा में बताया गया विशेष योगाभ्यास, पोषण आहार एवं टीकाकरण के परिणाम स्वरूप वेलनेस सेंटरों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं द्वारा 90 प्रतिशत सामान्य एवं सुरक्षित प्रसव से स्वस्थ शिशु को जन्म दे रही हैं।

    समापन सत्र की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत ने परियोजना की सराहना की और इसे निरंतर संचालित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचल के गाँव पहाड़ एवं पठार से घिरा हुआ जशपुर जिला में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा महिलाएं निवासरत है, इन महिलाओं मे जागरूकता फैलाकर गर्भवती माता व शिशु के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

    उन्होंने गर्भवती महिलाओं को निरन्तर विशेष योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त कर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में जो कमी लाने के लिए शुभकामनाएं भी दी। श्रीमती भगत ने अपने उदबोधन में नशा मुक्त भारत अभियान के लिए भी प्रयास करने की भी बात कही। परियोजना के संचालन, उद्देश्य एवं उपलब्धियों के संबंध में जानकारी छत्तीसगढ़ योग आयोग रायपुर से आये नोडल अधिकारी श्री रवि कुम्भकार, योग समन्यक श्रीमती ज्योति साहू, योग प्रशिक्षक श्रीमती रश्मि पटेल एवं जिला समन्वयक अशोक कुमार यादव द्वारा दिया गया । कार्यक्रम के अंत में समस्त प्रशिक्षणार्थियो को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपसंचालक समाज कल्याण श्री टी. पी. भावे. नायब तहसीलदार श्री रोहित गुप्ता, पंकज कुमार जायसवाल, रामदास यादव सहित समाज कल्याण विभाग एवं स्वाथ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेजेश व्याख्याता के डी.डी.स्वर्णकार जशपुर द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* आई.आई.टी. बॉम्बे के सितारा प्रयोग के समन्वय से बगीचा विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्रों में दिया जा रहा प्रशिक्षण 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ग्राम पंचायत साजापानी में विद्युतिकरण कार्य की मिली स्वीकृति
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?