Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ग्राम पंचायत साजापानी में विद्युतिकरण कार्य की मिली स्वीकृति
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ग्राम पंचायत साजापानी में विद्युतिकरण कार्य की मिली स्वीकृति

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ग्राम पंचायत साजापानी में विद्युतिकरण कार्य की मिली स्वीकृति*

    *ग्राम पंचायत में पहले से लगे खंभों में तार लगाने सहित विद्युतिकरण कार्य के लिए 6.85 लाख रुपये की राशि स्वीकृति*

    *ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिया था आवेदन*

    *जशपुरनगर 29 नवंबर 2024/* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के सुशासन में आज के दौर में इंसान की मूलभूत आवश्यकता का पर्याय बन चुकी बिजली नगरीय इलाकों सहित दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंच सुनिश्चिति करने राज्य सरकार दृढ़ संक्लपित है। ऐसे क्षेत्रों में जहां पर किसी कारणवश अब तक बिजली की पहुंच नहीं हो पाई हैं वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल प्रारंभ कर दिया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री के विशेष पहल पर कोरवा जनजाति बाहुल्य ग्राम महुआपानी में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचाने कार्य की स्वीकृति मिली है। इसी कड़ी में विकासखंड कांसाबेल के ग्राम पंचायत साजापानी में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर पहले से स्थापित खंभों मे तार लगाने सहित विद्युतिकरण कार्य के लिए 6.85 लाख रुपयों की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

    ग्राम साजापानी के सरपंच सहित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम कैंप कार्यालय में आवेदन कर बताया कि उनके ग्राम पंचायत के सुखवासुपार में कुछ वर्ष पूर्व बिजली खंभा लगाया गया था, लेकिन तार लगाने सहित विद्युतिकरण का कार्य अभी तक नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ता है। हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से खतरा भी बना रहता है। उन्होंने इस समस्या के जल्द निराकरण की मांग की। समस्या की गंभीरता को देखते हुए कैम्प कार्यालय द्वारा तुरंत पहल की गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा गांव का सर्वे कर समस्या का अवलोकन कर त्वरित प्रयास प्रारम्भ किये गए। जिसके फलस्वरूप ग्राम पंचायत साजापानी में विद्युतिकरण कार्य हेतु 6.85 लाख रुपयों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके संबंध में ग्रामीणों को जब जानकारी मिली तो उनकी खुशी का ठीकाना नहीं था।

    उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री के पहल पर आदिवासी अँचलों में बिजली से वंचित रह गए घरों में बिजली पहुंचाने के लिए 3 अतिविशिष्ट योजनाओं के माध्यम से 77,292 घरों में बिजली पहुंचाने की कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल प्रारंभ कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा इस महती कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें से 2 योजनाएं केंद्र सरकार की है तथा 1 योजना छत्तीसगढ़ शासन की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 426 करोड़ रुपए से अधिक लागत की इन योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्रता से करने के निर्देश भी दिए है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास प्रशिक्षण सत्र संपन्न
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श विद्यालय में न्योता भोजन का आयोजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..

    July 13, 2026

    सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को लेकर पत्रकार हुये संगठित पत्रकारो की अहम बैठक विश्राम गृह मे हुयी आयोजित………. उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर

    July 13, 2026

    डिजिटल युग में पत्रकारिता की गरिमा पर उठते सवाल; अंबिकापुर के ‘कथित’ फेसबुक पत्रकार के पोस्ट्स पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी।………..

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ब्रेकिंग न्यूज़ः दिल्ली से आई वो बड़ी खबर, जिसने पूरे जशपुर जिले में मचा दिया तहलका! जशपुर के माटी-पुत्र सीएम साय का अपने गृह जिले को अब तक का सबसे बड़ा ‘रिटर्न गिफ्ट’! पूरी खबर हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा की जुबानी, सिर्फ ‘आज की सुर्खियां’ पर… नीचे लिंक पर क्लिक करें और अभी पढ़ें!……..
    • सामाजिक एवं स्थानीय मुददो को लेकर पत्रकार हुये संगठित पत्रकारो की अहम बैठक विश्राम गृह मे हुयी आयोजित………. उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर
    • डिजिटल युग में पत्रकारिता की गरिमा पर उठते सवाल; अंबिकापुर के ‘कथित’ फेसबुक पत्रकार के पोस्ट्स पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी।………..
    • जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: गौ-तस्करी का फरार मास्टरमाइंड इम्तियाज सलाखों के पीछे, उप-संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट!……………
    • सिंघमों के हाथ में आया डिजिटल हथियार! सरगुजा पुलिस हुई ‘स्मार्ट’, पढ़िए ‘आज की सुर्खियां’ के उप-संपादक वैभव शर्मा की यह धमाकेदार खबर!…………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?