Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* धान विक्रय कर तुरन्त पैसे खाते में आने ने किसानों के चेहरों पर छाई खुशी
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* धान विक्रय कर तुरन्त पैसे खाते में आने ने किसानों के चेहरों पर छाई खुशी

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *धान विक्रय कर तुरन्त पैसे खाते में आने ने किसानों के चेहरों पर छाई खुशी*

    *प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों में व्यापक उत्साह*

    *जशपुरनगर 26 नवम्बर 2024/* जिले में धान खरीदी प्रारम्भ होने के साथ ही किसानों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, उस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘मोदी की गारंटी’ के वादे के अनुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का उपार्जन किये जाने की घोषणा से यह उत्साह दुगुना हो गया है। जिले की सभी मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है।

    कलेक्टर रोहित व्यास ने भी सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए छायादार बैठने की जगह से लेकर टोकन व्यवस्था तक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे किसानों को केंद्रों में सभी सुविधाएं प्राप्त हो रहीं है।

    जिसका उत्साह कंसाबेल तहसील के ग्राम पंचायत चोंगरीबहार अंतर्गत आने वाले धान उपार्जन उपकेंद्र सबतमुंडा में देखने को मिला। जहाँ के किसानों का उत्साह उनके चेहरों में देखने को मिल रहा है। यहां धान विक्रय करने आये रामप्रकाश भगत ने बताया कि वे अपना 50 क्विंटल धान बेचने केंद्र आये हैं खरीदी केंद्रों में धान लाने से पहले टोकन और बारदाना मिलना तक मुश्किल हो जाता था। इस बार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय पर ही टोकन की व्यवस्था हो करा दी गई है साथ ही समिति द्वारा बारदाना भी उचित समय पर दी गई है। जिससे किसानों को बहुत सहायता मिली है। किसानों ने कहा कि हम जब केंद्र आये सभी कर्मचारियों ने हमारा सहयोग किया और अब तो धान विक्रय के साथ ही एक घंटे में पैसा खाते में आ जा रहा है। जिससे मजदूरी, परिवहन सभी चीजों का पैसा हम लोगों को नगद दे पा रहे हैं।

    हथगड़ा के किसान जयराम भगत और धर्मदास मिंज ने बताया कि पहले जब धान बेचने आते थे तो कटे फटे बारदाने मिलते थे जिससे केंद्र तक धान लाना भी मुश्किल हो जाता था। इस बार ना सिर्फ अच्छे बारदाने मिले है बल्कि टोकन भी समय पर मिला और धान बेचने के तुरंत बाद पैसे भी खाते में आ गए हैं। तुरंत पैसे मिलने से अब किसी से उधार लेकर परिवहन और हमाली का पैसा नहीं देना पड़ेगा। सब कुछ नगद में हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जिला पंचायत सीईओ ने लंबित प्रकरणों को निराकरण समय-सीमा के भीतर करने के दिए निर्देश
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……

    June 6, 2026

    अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….

    June 6, 2026

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?