Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, October 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर सुनियोजित तरीके से पैसों की ठगी करने वाले 02 आरोपी हुये गिरफ्तार, भेजा गया जेल,
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर सुनियोजित तरीके से पैसों की ठगी करने वाले 02 आरोपी हुये गिरफ्तार, भेजा गया जेल,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 11, 2024No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*

    *शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर सुनियोजित तरीके से पैसों की ठगी करने वाले 02 आरोपी हुये गिरफ्तार, भेजा गया जेल,*

    *ठग जितेन्द्र साहू निवासी बसना जिला महासमुंद एवं धरती पुत्र निवासी कोमड़ो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.*

    *आरोपियों ने मिलकर कुल 04 लाख 80 हजार रू. की ठगी किया है,*

    *01 आरोपी फरार पतासाजी जारी,*

    *आरोपियों ने अनेकों लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेकर ठगी करना बताया,*

    *थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 193/24 धारा 420, 120 बी भा.द.वि. का अपराध दर्ज।*

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण सदर की प्रार्थिया उम्र 33 वर्ष निवासी मनोरा चौकी क्षेत्रांतर्गत की रहने वाली है एवं वर्तमान में तपकरा बाधरकोना जशपुर में किराये के मकान में रहती है। प्रार्थिया अपने भाई का नौकरी लगवाने के लिये अपनी रिश्ते की बहन से पूर्व में बात की थी, तब उसकी बहन बोली कि मेरे पति का दोस्त धरती पुत्र जो कोमड़ो का रहने वाला है, वह रायपुर में किसी बड़े व्यक्ति के पीए का गाड़ी चलता है उसका मंत्रीयों से जान पहचान है पैसा देंगें तो नौकरी लगवा देगा बताई थी।

    तब प्रार्थिया वर्ष 2022 में धरती पुत्र से अपनी बहन के माध्यम से मिली थी उसे अपने भाई का नौकरी लगवाने का बात की थी तो वह बोला कि जितेन्द्र साहू जो महासमुंद्र बसना का रहने वाला है उसका रायपुर मंत्रालय में मंत्रीयों से जान पहचान है लेकिन पैसा लगेगा कहकर आश्वासन दिया था। तब प्रार्थिया उसके बातों में आकर धरती पुत्र के कहे अनुसार उसके परिचित के बैंक खाता में दिनांक 04.07.2022 को 01 लाख रू. दिनांक 05.7.2022 को 01 लाख रू. दिनांक 16.09.22 को 01 लाख 20 हजार रू. जमा की थी। बाद में धरती पुत्र ने ने अपने साथी जितेन्द्र साहू का मोबाइल नम्बर देकर उससे बात कर लो बोला तो प्रार्थिया ने जितेन्द्र साहू से फोन में बात कर बोली कि धरती पुत्र के कहे अनुसार अनुसार उसके परिचित के खाता में 03 लाख 20 हजार रूपये जमा की हैए तब जितेन्द्र साहू बोला कि तुम्हारा भाई का नौकरी लगवा देंगे तुम चिंता मत करोए बाकी अब मेरे खाता में पैसा जमा कर देना कहकर अपने खाता में प्रार्थिया से दिनांक 07.02.23 को 20 हजार रू. दिनांक 08.02.2023 को 30 हजार और दिनांक 09.02.2023 को 40 हजार एवं दिनांक 16.02.2023 को 70 हजार रूपये कुल 01 लाख 60 हजार रूपये जमा की है, लेकिन प्रार्थिया के भाई का इन लोगों ने नौकरी नहीं लगवाये।

    इसके बाद प्रार्थिया ने जितेन्द्र साहू के मोबाइल नंबर का पता कर उसे फोन कर अपना पैसा मांगी तो दूंगा बोलकर टाल.मटोल कर रहा है, उसके दोस्त धरती पुत्र से पैसा मांगने पर मैं सारा पैसा जितेन्द्र साहू को दे दिया हूं वो वापस करेगा तो दे दूंगा कहकर टाल.मटोल कर रहा हैं। दिनांक 22.12.2023 को अपना पैसा को वापस मांगने प्रार्थिया धरती पुत्र के घर कोमड़ो में गई तो वह उससे मिलीए तब प्रार्थिया अपना दिया हुआ पैसा को उससे मांगी तो पैसा को वापस करने के लिये समय मांग रहा था तब प्रार्थिया नही मान रही थी तो धरती पुत्र कोर्ट ने कोर्ट में आकर पचास रूपये के स्टांप पेपर पर नौकरी लगवाने के नाम पर कुल चार लाख आस्सी हजार रूपये प्रार्थिया से लिया गया है किन्तु नौकरी नहीं लगने के कारण वापस करने का वादा किया गया था किन्तु अभी तब एक भी पैसा वापस नही किया गया है जिसे मैं 04 माह के अन्दर वापस करूंगा यदि वापस नही कर पाया तो प्रार्थिया मेरे विरूद्ध कानुनी कार्यवाही हेतु स्वतंत्र होगी का इकारारनामा स्टाप पेपर में उस व्यक्ति ने लेख कर नोटरी कराकर प्रार्थिया को दिनांक 22.12.2023 को स्टाप पेपर में दिया है। किन्तु उक्त इकरारनामा के अनुसार आज तक धरती पुत्र ने प्रार्थिया को कोई पैसा नहीं दिया है उक्त तीनों व्यक्ति नौकरी लगाने के नाम पर 04 लाख 80 हजार रूपये लेकर धोखाधड़ी कर ठगी किये हैं।

    इसी प्रकार से प्रार्थिया की सहेली से भी उसके बहन का नौकरी लगाने के नाम पर 05 लाख 20 हजार रूपये का ठगी किये है, और 05 लाख 20 हजार रूपये का जितेन्द्र साहू के द्वारा फर्जी चेक भी दिया था। ठगी करने वाले धरती पुत्र जितेन्द्र साहू एवं अन्य 01 है। प्रार्थिया के लिखित रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 193/24 धारा 420, 120बी भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा उक्त ठगी के आरोपियों की पतासाजी कर अविलंब गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे, विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त प्रकरण का आरोपी जितेन्द्र साहू वर्तमान में बसना में निवास कर रहा हैए इस पर तत्काल थाना जशपुर से उप निरीक्षक सरिता तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर बसना रवाना किया गयाए टीम द्वारा दबिश देकर जितेन्द्र साहू को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गयाए पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थिया एवं अन्य लोगों का नौकरी लगवाने के नाम से पैसा लेना स्वीकार किया है। आरोपी जितेन्द्र साहू उम्र 33 साल निवासी आदर्शनगर बसना जिला महासमुंद को दिनांक 08.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं प्रकरण के मुख्य आरोपी धरती पुत्र उम्र 37 साल निवासी कोमड़ो को दिनांक 10.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना जशपुर से उनि. सरिता तिवारी, सउनिण् मनोज सिंह, सउनि दिलबंधन भगत आरक्षक शोभनाथ सिंहए चालक रवि सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा है।

    ……00……

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleप्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के प्रयास एवं पार्षद श्री सतीश अग्रवाल जी के प्रयास से वार्ड क्रमांक 4 में नाली बना का नोटिस आ चुका रोड का पानी अब नाली पर जाएगा जिससे रोड अब जल्दी नहीं टूटेगा एवं लोगों के घरों में पानी नहीं घुसेगा नगर पंचायत द्वारा निकाला गया नोटिस लिए देखते हैं
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* अस्वस्थ बच्चों को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🔥 बर्फ फैक्ट्री गली में कचरे का तांडव! गंदगी से बेहाल नागरिक, आखिर कब जागेगा नगर पालिका प्रशासन?……

    October 26, 2026

    🚨 बच्चों की सुरक्षा पर भाजपा नेत्री डॉ. वणिका शर्मा का बड़ा संदेश! 🔥 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्या कहा? देखिए आज की सुर्खियां की खोजी खबर!…….

    October 26, 2026

    High rollers receive personalized account managers through the Messi Casino VIP programme tier system

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔥 बर्फ फैक्ट्री गली में कचरे का तांडव! गंदगी से बेहाल नागरिक, आखिर कब जागेगा नगर पालिका प्रशासन?……
    • 🚨 बच्चों की सुरक्षा पर भाजपा नेत्री डॉ. वणिका शर्मा का बड़ा संदेश! 🔥 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्या कहा? देखिए आज की सुर्खियां की खोजी खबर!…….
    • High rollers receive personalized account managers through the Messi Casino VIP programme tier system
    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • Siti casino Privi di Verifica documenti: La Trasformazione del Gioco d’azzardo Su internet Veloce

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?