Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी पहल
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी पहल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 27, 2024Updated:July 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी पहल*

    *प्रसिद्व पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैम्प स्वदेश दर्शन योजना में शामिल*

    *विकास के लिए दस करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति*

    Oplus_0

    *जशपुरनगर,26,जुलाई,2024* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले के प्रसिद्व प्राकृतिक व धार्मिक पर्यटन स्थल मयाली को पर्यटन विभाग ने स्वदेश दर्शन योजना के दूसरे चरण में शामिल कर लिया है। इस योजना में शामिल हो जाने से पर्यटन स्थल में बुनियादी सुविधाओं का विकास तेजी से हो सकेगा। साथ ही इसके प्रचार प्रसार होने से यहां पर्यटकों की हलचल बढ़ने की संभावना भी है। उल्लेखनिय है कि मयाली नेचर केैम्प,जिले के कुनकुरी ब्लाक में चराईडांड़ बगीचा स्टेट हाईवे में स्थित है। बेलसोंगा डेम और एशिया की सबसे उंचा शिवलिंग माना जाने वाला मधेश्वर पहाड़ का विहंगम मनमोहक दृश्य पर्यटकों को घंटों समय व्यतीत करने का अवसर देता है। वनविभाग ने इस स्थल पर पर्यटकों की सुविधा के लिए टेंट की व्यवस्था भी की है। इन टेंट हाउस में डेम के किनारे,हरियाली से भरे हुए प्राकृतिक स्थल पर रात्रि विश्राम का परिवार के साथ आनंद उठाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक जुटते हैं। विशेष कर विकेंड के दिनों में यहां पर्यटकों की हलचल अधिक रहती है। पर्यटकों को मयाली नेचर कैंप में बोटिंग का आनंद उठाने की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए गाइड के साथ सुरक्षा के सभी इंतजाम किये गए हैं। राज्य सरकार के सहयोग से मयाली नेचर कैम्प में कैकट्स गार्डन का विकास भी किया जा रहा है। इस विशेष गार्डन में देश भर में पाएं जाने वाले कैक्ट्स की प्रजातियों को समेटा गया है ताकि युवा पीढ़ी कैम्टस से भली भांति परिचित हो सके। इसका एक उद्देश्य लोगों को बायोडायर्वसिटी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है।
    *विकास के लिए दस करोड़ की स्वीकृति -*
    स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करने के साथ ही पर्यटन विभाग ने मयाली के विकास के लिए 10 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए जिला स्तरीय संचालन समिति का गठन करते हुए,विकास के लिए एक्शन प्लान और डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* अब तक 14412 किसानों को कुल 5720.14 लाख रूपये ऋण सहकारी बैंक द्वारा किया गया है वितरण
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* पीएम जनमन योजना: जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर ग्रामों में विशेष शिविर का आयोजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    PlayUSA Uralkodj A Közel Hisz Egyesült Államok Online Kaszinó . Hungary

    February 11, 2026

    Casinos Australianos Con Pagos Rápidos . región europea Play & Claim

    February 11, 2026

    Tehnici Cele Mai Bune Pentru Câștiguri În Jocuri De Noroc Virtual} • Romania Play for Real

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • PlayUSA Uralkodj A Közel Hisz Egyesült Államok Online Kaszinó . Hungary
    • Casinos Australianos Con Pagos Rápidos . región europea Play & Claim
    • Tehnici Cele Mai Bune Pentru Câștiguri În Jocuri De Noroc Virtual} • Romania Play for Real
    • Începe Jocuri Fără Instalare Direct În Browserul Tău ◦ România Bet Now
    • Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?