Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* पीएम जनमन योजना: जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर ग्रामों में विशेष शिविर का आयोजन
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* पीएम जनमन योजना: जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर ग्रामों में विशेष शिविर का आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पीएम जनमन योजना: जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर ग्रामों में विशेष शिविर का आयोजन* 

    *बनाया गया आधार कार्ड, ग्रामीणों ने हेल्थ कैंप का उठाया लाभ* 

    *ग्राम पंचायत सोनक्यारी तालासिली, करदाना, पटिया और ओरकेला के लोग शिविर से हुए लाभान्वित*

    *ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासनिक अमला*

    जशपुरनगर 26 जुलाई 2024। आदिवासी समुदाय के आर्थिक-सामाजिक उत्थान के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना के तहत शिविर आयोजन का सिलसिला लगातार जारी हैं। जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर बस्ती में शिविर आयोजित कर इन समुदाय के लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बगीचा अंतर्गत कई के पहाड़ी कोरवा बस्ती में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यहां आयोजित शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही आधार कार्ड बनवाने के लिए उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

     

    आज ग्राम पंचायत सोनक्यारी के तालासिली, करदाना, पटिया और ओरकेला में शिविर लगा। यहां आयोजित शिविर में पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा, आधार कार्ड बनाने सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने प्रशासनिक अमला गांव-गांव पहुंच रहे है। ग्राम पंचायत सोनक्यारी में आयोजित शिविर में 15 लोगों का बैंक खाता, किसान क्रेडिट कार्ड हेतु 3 लोगों का पंजीयन, 11 जाति प्रमाण पत्र,

    2 राशन कार्ड व 15 नया नाम जोड़ने और 8 आयुष्मान कार्ड, 1 जॉब कार्ड, 38 नया आधार कार्ड व 26 अपडेट के लिए, 3 नए पेशन के लिए आवेदन प्राप्त हुए। वही 15 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान उद्यान विभाग द्वारा 38लोगों को बीज वितरण किया गया

     

    जिले के इन विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सिकलसेल,एनसीडी जांच किया जा रहा । साथ ही शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा रहा। वही पहाड़ी कोरवा, बिरहोर समुदाय के लोगों के बीच पहुंच कर अधिकारी-कर्मचारियों उनसे जानकारी भी ले रहे। साथ ही उन्हें जनमन योजना की जानकारी दी जा रही हैं। शिविर में अधिकारी द्वारा आमजनों को केंद्र शासन की योजना के संबंध में जानकारी देकर जागरुक एवं लाभ लेने प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन इन समुदाय के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने लगातार प्रायसतर है जिसका अब सुखद और सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी पहल
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना पड़ा भारी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    July 24, 2026

    जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..

    July 24, 2026

    ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….
    • जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..
    • ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….
    • *उप संपादक वैभव शर्मा कीविशेषता खबर-* कलयुगी पिता को आजीवन कारावास: अपनी ही 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार……….
    • ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए सिविल सर्जन, ACB की बड़ी कार्रवाई………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?