Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जिला पुलिस द्वारा बस स्टैंड जशपुर में कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया,
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जिला पुलिस द्वारा बस स्टैंड जशपुर में कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिला पुलिस द्वारा बस स्टैंड जशपुर में कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया,*

    * इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र से आये समाजसेवी भी उपस्थित रहे,*

    * सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मदद करने वाले “सड़क सुरक्षा मितानों” को हेलमेट के प्रति आम नागरिको में जागरूकता लाने हेतु वितरित किया गया,*

    * जीवन झरना संस्था कांसाबेल द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों एवं संकेत के बारे में जानकारी देकर जागरूक गया।*     

    आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देष्य से पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28.07.2024 को बस स्टैंड जशपुर में जिला पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल सोनी के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति व्याख्यान देकर आम नागरिकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी कुनकुरी निवासी श्री राधेष्याम जिंदल द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मदद करने वाले सड़क सुरक्षा मितानों को जागरूकता लाने के उद्देष्य से 22 नग हेलमेट वितरित किया गया।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी द्वारा उपस्थित आम नागरिकों को हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने, वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बैठने, ओव्हर स्पीड वाहन ना चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना देने, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड वाहन को साईड देने, घायल व्यक्ति को मदद करने, यातायात नियम एवं संकेत का पालन कराने एवं यातायात नियमों का का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के ऊपर वैधानिक कार्यवाही, हिट एंड रन के प्रकरणों में प्रावधान, घायल व्यक्ति को मदद करने वाले गुडसेमिरिटन एवं नवीन कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।

    जीवन झरना संस्था कांसाबेल की सिस्टर एनी एवं उनकी टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों एवं संकेत के बारे में जानकारी दिया गया।

    सड़क दुर्घटना के प्रकरण में जिला जशपुर में विगत वर्षों तथा इस वर्ष हुए एक्सीडेंट के प्रकरण में घायलों और मृतकों की संख्या की जानकारी देते हुए एक्सीडेंट को कम करने के लिए शासन, पुलिस और प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदम और तैयारी की जानकारी दिया गया।

    कार्यक्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक रामसाय पैंकरा, उप निरीक्षक सरिता तिवारी, श्री शशिकांत नायक डीआरएम, जशपुर के समाजसेवी श्री राजकुमार अग्रवाल, कुनकुरी से श्री राधेष्याम जिंदल, रूफी खान, नासिर अंसारी सहित भारी संख्या में नगरवासी एवम बाजार आए ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

     

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* नाबालिग का अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी विनोद राठौर को उज्जैन (मध्यप्रदेश) से किया गया गिरफ्तार,
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* ज़िले में हो रहा आधार केंद्रों का सुचारू संचालन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?