Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* नाबालिग का अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी विनोद राठौर को उज्जैन (मध्यप्रदेश) से किया गया गिरफ्तार,
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* नाबालिग का अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी विनोद राठौर को उज्जैन (मध्यप्रदेश) से किया गया गिरफ्तार,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     जशपुर पुलिस अन्य प्रदेशों से भी ढूंढकर लाने लगी अपहृतों को,

    नाबालिग का अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में आरोपी विनोद राठौर को उज्जैन (मध्यप्रदेश) से किया गया गिरफ्तार,

     लेने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, बड़ी मशक्कत एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपहृत लड़की एवं आरोपी को लाया गया,

    आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्र. 136/24 धारा 363,366,376(3),376(2)(ढ) भा.द.वि., 4,6 पाक्सो एक्ट दर्ज।

    नाम आरोपी :- विनोद राठौर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नागपुरा, थाना जलडा जिला उज्जैन (म०प्र०)

    —–00—–

     

    प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र की एक महिला ने दिनांक 06.07.2024 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को माह नवंबर 2023 में एक संदेही बहला-फुसलाकर कहीं ले गई है कि रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 136/2024 धारा 363 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    महिला संबंधी गंभीर अपराध होने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव को प्रकरण से संबंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांच कर अपहृता की पतासाजी के निर्देश दिए गए थे। साइबर सेल के सहयोग से अपहृता एवं संदेही के पता-तलाश दौरान उज्जैन में होने की सूचना मिलने पर एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव के नेतृत्व में टीम गठित कर उज्जैन मध्यप्रदेश रवाना किया गया था, जहां दबिश दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लेने पर वहां की स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी को घेर दिया था, बड़ी मशक्कत उपरांत स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी विनोद राठौर को अभिरक्षा में लिया गया एवं उसके कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। अपहृता नाबालिग से पूछताछ पर आरोपी विनोद राठौर द्वारा उसे बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर उनके साथ लगातार दुष्कर्म करना बताने पर मामले में धारा- 366, 376(3), 376(2) (ढ) भा.द.वि. 4. 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई है एवं मामले में आरोपी विनोद राठौर पिता बद्रीलाल राठौर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नागपुरा, थाना जलडा जिला उज्जैन (म०प्र०) को थाना पत्थलगांव के उक्त अप क्रमांक में वैधानिक कार्यवाही उपरांत दिनांक 28.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में एक आरोपी फरार है उसकी पतासाजी की जा रही है।

    नाबालिग पीडिता को बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री जायसवाल, निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय, सउनि० नरेन्द्र कुमार भगत, खिरोवती बेहरा, आर0 558 तुलसी रात्रे, म०आर० 771 सीमा पैकरा व सायबर टीम जशपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

     

    ——000——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बनाए गए रामेन डेका, जानिए उनका पूरा परिचय
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जिला पुलिस द्वारा बस स्टैंड जशपुर में कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?