Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* समूह की महिला लीडरों को दी गयी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* समूह की महिला लीडरों को दी गयी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *वनोपज संग्रहकर्ताओं के आजीविका संवर्धन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन*

    *समूह की महिला लीडरों को दी गयी विभिन्न योजनाओं की जानकारी*

    *जशपुरनगर 22 अगस्त 2024/* जशपुर की अपार वन्य संपदा एवं बड़ी मात्रा में होने वाले वनोपज के द्वारा वनोपज संग्राहकों की आजीविका संवर्धन के लिए स्व सहायता समूह की महिला लीडरों को प्रशिक्षण देने के लिए गुरुवार को कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में वनोपज संग्रहकर्ताओं को उनकी आय बढ़ाने के साथ विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी सभी विभागों के विशेषज्ञ प्रतिनिधियों द्वारा दी गयी। जिसमें उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विभाग, मत्स्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, लाइवलीहुड, राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान, महिला एवं बाल विकास विभाग, मनरेगा, कृषि विज्ञान केंद्र एवं आदिवासी विकास विभाग के द्वारा शासन की विभिन्न विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया।

    उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा वन विभाग, राज्य लघु वनोपज संघ, जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन, फाउंडेशन फ़ॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी, दर्पण संस्था के सहयोग से जशपुर के सभी गांवों में महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों में से महिला लीडर तैयार कर ग्रामीणों को संग्रहण पूर्व, संग्रहण के दौरान एवं संग्रहण के पश्चात विक्रय, न्यूनतम समर्थन मूल्य, मूल्य निर्धारण, बाजार पहुंच एवं वनोपज प्रसंस्करण हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें निरन्तर प्रशिक्षण के साथ लगातार कार्यों के लिए सहयोग, निरन्तर बैठक एवं उनके सहयोग दलों का निर्माण कर डैसबोर्ड का संधारण तथा ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य वनोपज संग्राहक परिवारों की आय में वृद्धि के साथ पोषण स्तर में सुधार करना है तथा लोगों को वनोपज के माध्यम से आजीविका संवर्धन का माध्यम प्रदान कर जीवन स्तर को ऊपर उठाना भी इसका लक्ष्य है। इसके लिए सभी विभागों के समन्वय से विभागीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएफओ करण सिंह, सहायक संचालक रेशम श्याम कुमार, डीडीवीएस ए के मरकाम, प्राचार्य आजीविका कॉलेज अमरनाथ धर्मज्ञ, डीएमएम विजय शरण, एएफओ मत्स्य प्रवीण शर्मा, आरएचईओ संतोष बंजारा, आरएईओ लोकेश्वर भट्ट, दर्पण संस्था से मधुलता पैंकरा, एफईएस संस्था से संगीता साहू, राजीव मोहंती सहित बड़ी संख्या में महिला लीडर उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ में NCB दफ्तर के शुभारंभ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का माना आभार।
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* विद्युत समस्याओं से आम जनता को मिल रहा है निजात
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?