Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, November 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ में NCB दफ्तर के शुभारंभ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का माना आभार।
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ में NCB दफ्तर के शुभारंभ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का माना आभार।

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *नशे के नेशनल हाइवे पर अब लगेगी लगाम : कौशिक*

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ में NCB दफ्तर के शुभारंभ के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का माना आभार।*

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा की अब छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय दफ्तर खुलने जा रहा है जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के द्वारा 25 अगस्त को सुबह 11 बजे किया जाएगा। श्री कौशिक ने कहा कि इसकी मांग को लेकर हमने गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकत कर पत्र भी सौंपा था और प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव मदद की मांग की थी। जिसका अब शुभारंभ होने जा रहा है। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जी का पूरे छत्तीसगढ़वासियों को ओर से आभार मानता हूं। श्री कौशिक ने कहा की इससे खुलने से ओडिशा और आंध्रप्रदेश के रास्ते हो रही मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने में मदद मिलेगी और बड़ रहे नशे के नेशनल हाइवे पर लगाम लगेगी। श्री कौशिक ने कहा कि नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई बहुत महत्वपूर्ण है और इसे गंभीरता और प्राथमिकता के साथ लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ यह लड़ाई एक चुनौती और अवसर दोनों प्रस्तुत करती है और इसे एकता और दृढ़ संकल्प के माध्यम से जीता जा सकता है।

     

    श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को हर क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसे युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से दूर रखकर ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मोदी सरकार ने तीन स्तंभों- समग्र सरकारी दृष्टिकोण, संरचनात्मक, संस्थागत और सूचनात्मक सुधार के आधार पर यह लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य केवल नशा करने वालों को पकड़ना ही नहीं बल्कि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करना है। उन्होंने कहा कि नशे की आपूर्ति श्रृंखला के प्रति निर्मम दृष्टिकोण, मांग में कमी के प्रति दृष्टिकोण और नुकसान में कमी के प्रति मानवीय दृष्टिकोण होना है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर और ज़िला शिक्षा अधिकारी के आदेश अवहेलना , मैडम अधीक्षिका से शिक्षिका बनने तैयार नहीं
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* समूह की महिला लीडरों को दी गयी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 भोपाल में सियासी संग्राम! विधानसभा से सनातन तक कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का तीखा प्रहार……….

    November 7, 2026

    Der Leitfaden zu neue Casinos online für EU-Bürger: Echtgeld vs. Spielgeld

    November 7, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में सम्मानित हुईं छत्तीसगढ़ की बेटी! जशपुर की आदिवासी नेत्री आशिका कुजूर ने बढ़ाया प्रदेश का मान……..

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 भोपाल में सियासी संग्राम! विधानसभा से सनातन तक कांग्रेस पर मुख्यमंत्री का तीखा प्रहार……….
    • Der Leitfaden zu neue Casinos online für EU-Bürger: Echtgeld vs. Spielgeld
    • झारखंड की राजधानी रांची में सम्मानित हुईं छत्तीसगढ़ की बेटी! जशपुर की आदिवासी नेत्री आशिका कुजूर ने बढ़ाया प्रदेश का मान……..
    • छत्तीसगढ़ की साहित्यिक प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा मान | 20 हजार साहित्यकारों को मंच देने वाले साहित्यसेवी के सम्मान से साहित्य जगत में हर्ष…………..
    • 🚨 धनतेरस पर चोरी का बड़ा धमाका! शराब की तलब में पति-पत्नी ने काट डाला बोरिंग का तार, मोहल्ले वालों ने रंगेहाथों दबोचा!…..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?