Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् संकुल समन्वयकों का उन्मुखीकरण हुआ संपन्न
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् संकुल समन्वयकों का उन्मुखीकरण हुआ संपन्न

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् संकुल समन्वयकों का उन्मुखीकरण हुआ संपन्न*

    जशपुर नगर,03अगस्त,2024/

    कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी पी. के. भटनागर के निर्देशन में आयोजित विकासखंड फरसाबहार, पत्थलगांव, दुलदुला और कुनकुरी के संकुल समन्वयको का उन्मुखीकरण कार्यशाला संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में संपन्न हुआ । संकुल समन्वयको को प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हाई व हायर सेकेंडरी विद्यालयों के बेहतर शिक्षण के लिए यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी और संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया। जॉन मास्लो के सेल्फ रिस्पेक्ट के सिद्धांत को समझाते हुए उन्होंने शिक्षकों के द्वारा पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य बनाने के लिए संकुल समन्वयकों को प्रोत्साहित किया। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर उनकी भूमिका, प्राथमिक कक्षा में बच्चों के अध्ययन, किताब पढ़ने में असमर्थता, विद्यार्थियों का लर्निंग गैप कम करना, कक्षा अध्ययन में रुचि को दूर करने के प्रयास के विषय में बताया गया। साथ‌ ही संकुल समन्वयकों अकादमिक अवलोकन के अंतर्गत विद्यार्थी दैनंदिनी, कालखंड के अध्ययन के सीखे गए 03 बिंदु, गृह कार्य की जांच, विनोवा एप में उपस्थिति, शिक्षकों की मूल्यांकित कॉपी का अवलोकन, शिक्षकों के निर्धारित समय पर उपस्थिति के साथ पूरे दिन अध्यापन, पालकों और शाला समुदाय का सहयोग लेने के विषय में भी बात की गई। अपने संकुल को आदर्श संकुल निर्मित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों की मॉनिटरिंग के लिए एफएम के रूप में संकुल समन्वयको की भूमिका पर भी बात हुई।

    मास्टर ट्रेनर संजय दास ने संकुल समन्वयको की ब्रेनस्टॉर्मिंग करते हुए बोर्ड परीक्षा में शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए प्रेरित किया। ‌ओपन लिंक फाउंडेशन की ओर से विनोवा एप आने वाले समय में डाटा कलेक्शन का एक सिंगल विंडो होगा। जिससे जिले के सभी विद्यालयों की मॉनिटरिंग न्यून समय में हो सकेगी। इस संबंध में ओपन लिंक फाउंडेशन के जशपुर जिला समन्वयक सोमनाथ साहू ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बिना एप का उपयोग समझाया। कार्यशाला के आयोजन में यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा और अवनीश पांडेय विशेष भूमिका रही ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* लाइवलीहुड कॉलेज में एयरटेल कैंपस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर के स्कूली छात्र-छात्राओं को शॉर्ट फिल्म के माध्यम से दी गई पीरियड संबंधी जानकारी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?