Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर के स्कूली छात्र-छात्राओं को शॉर्ट फिल्म के माध्यम से दी गई पीरियड संबंधी जानकारी
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर के स्कूली छात्र-छात्राओं को शॉर्ट फिल्म के माध्यम से दी गई पीरियड संबंधी जानकारी

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर के स्कूली छात्र-छात्राओं को शॉर्ट फिल्म के माध्यम से दी गई पीरियड संबंधी जानकारी*

    *जिला पंचायत स्थित सभागार में फिल्म का हुआ प्रदर्शन*

    *पीरियड संबंधी वीडियो के आलावा दिखाई गई मोटिवेशनल एवं ज्ञान आधारित शॉर्ट फिल्म*

     छात्रा निहारिका द्विवेदी द्वारा निर्देशित “महतारी” नामक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई* 

    *माहवारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया प्रदर्शन, शिक्षक भी रहे मौजूद*

    जशपुरनगर 03 अगस्त 2024/ जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के आलावा समाज के अन्य पहलुओं से जोड़ने विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। छात्र-छात्राओं का और ज्ञान वर्धन हो, इसके लिए फिल्म के माध्यम से उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के निर्देशन पर जिला पंचायत स्थित सभागार में जशपुर के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

     

    *50 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए*

     

    जहां पीरियड संबंधी वीडियो के साथ मोटिवेशनल एवं ज्ञान आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से माहवारी के प्रति बालिकाओं के साथ-साथ बालकों को भी जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम बालक स्कूल एवं एमएलबी गर्ल्स स्कूल के 50 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान दोनों स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिका भी मौजूद रहे।

     

     

    *फिल्म प्रदर्शन को लेकर छात्राओं नए व्यक्त की अपनी भावनाएं*

     

    यहां आए छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर एवं सीईओ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए फिल्म प्रदर्शन को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। एमएलबी गर्ल्स स्कूल की छात्रा कु. गीता ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। पीरियड को लेकर जो फिल्म प्रदर्शन किया गया उससे हमें काफी जानकारी मिली है । हम इस विषय पर बहुत कम ही बात करते है। लड़कों को इस पर बहुत कम जानकारियां होती है लेकिन इस फिल्म के माध्यम से उन्हें भी बेहतर जानकारी मिली और उनमें भी इसे लेकर समझ जागृत होगी।

     

    छात्रा कु. संतोषी बाई ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री के जरिये पीरियड संबंधी जो बात बताई गई वह हम भी खुद को उससे जोड़ पाते है। घर में हम खुल कर इस विषय पर बात नहीं करते लेकिन यह फिल्म देखर हम में भी एक नई नजरिया पैदा हुई है अब हम अपने भाई या परिवार के किसी भी सदस्य से पीरियड संबंधी बात करने पर झिझक नहीं होगी।

     

    *माहवारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिल्म का प्रदर्शन*

     

     

    फिल्म में दिखाया गया कि मासिक धर्म जीवन बालिकाओं के जीवन की एक पहलू है लेकिन हर माता-पिता अपने बच्चों से इस बारे में बात करने में सहज महसूस नहीं करते। अपने पहले मासिक धर्म के दौरान क्या होने वाला है, यह न जानने से लड़कियाँ चिंतित या डरी हुई महसूस कर सकती हैं और उनके मन में कई अनुत्तरित प्रश्न हो सकते हैं। लड़कियों को यह जानने की ज़रूरत है कि मासिक धर्म सामान्य है और वे जानकारी और सहायता के लिए आप और अन्य विश्वसनीय वयस्कों पर भरोसा कर सकती हैं। पीरियड्स के बारे में बात करना कोई अजीब बातचीत नहीं है। कुछ बुनियादी जानकारी और बातचीत करने की इच्छा के साथ, आप अपनी बेटी को सुरक्षित, स्वस्थ और समर्थित महसूस करते हुए उसके पीरियड्स से निपटने में मदद कर सकते हैं।

     

     

    *लखनऊ फिक्की फ्लो फिल्म फेस्टिवल-2023 में युवा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र*

     

    सभागार में प्रदर्शित “महतारी” नामक इस डॉक्यूमेंट्री को ब्रिटिश स्कूल नई दिल्ली की छात्रा कु. निहारिका द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया है। खास बात यह कि इस डॉक्यूमेंट्री को कु. निहारिका ने ही सम्पादन किया है। मासिक हक पर आधारित इस शॉर्ट फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैश्विक युवा एक्शन फंड द्वारा सम्मानित किया गया है। साथ ही लखनऊ फिक्की एफएलओ फिल्म फेस्टिवल- 2023 में युवा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र में शामिल है।

     

    *आदिवासी महिलाओं पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई*

     

    यहां आए छात्र-छात्राओं को पीरियड संबंधी वीडियो के आलावा मोटिवेशनल एवं ज्ञान आधारित शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से गांव की आदिवासी महिलाओं के जीवन के अन्य पहलुओं जैसे आर्थिक/राजनीतिक/सामाजिक पर भी प्रकाश डाला गया है। आदिवासी महिलाओं की जीवन यात्रा के मूल में मासिक धर्म स्वास्थ्य के लिए संघर्ष के साथ महिलाएं आज के समय में कैसे आर्थिक/राजनीतिक/सामाजिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं, इसे इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बखूबी दर्शाया गया है। जिससे इन छात्र-छात्राओं को निश्चित तौर पर प्रेरणा मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् संकुल समन्वयकों का उन्मुखीकरण हुआ संपन्न
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* apk/.APK फाईल को टच करने मात्र से आपके फोन में हानिकारक ऐप डाउनलोड होकर आपका मोबाईल फोन हैक हो जाता है
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?