Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*आशिक कुजूर जी की विशेष खबर-* प्रधानमंत्री के सरगुजा दौरे के बीच मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रशासन के द्वारा दलित परिवार का मकान तोड़ा गया
    Uncategorized

    *आशिक कुजूर जी की विशेष खबर-* प्रधानमंत्री के सरगुजा दौरे के बीच मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रशासन के द्वारा दलित परिवार का मकान तोड़ा गया

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    प्रधानमंत्री के सरगुजा दौरे के बीच मुख्यमंत्री के गृह जिले में प्रशासन के द्वारा दलित परिवार का मकान तोड़ा गया

    पीड़ित परिवार से मिलने पहुँची रायगढ़ लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह

    जशपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी कल साधिका दौरे में थे उसी वक़्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में बगीचा के रूपसेरा गाँव में एक दलित परिवार का मकान तोड़ने के प्रशासन का पूरा अमला खड़ा था। उक्त घटना के दौरान मकान में आठ महीने की गर्भवती महिला भी थी लेकिन महिला तहसीलदार अधिकारी ने भी चुप्पी साध ली।

     

    नियम कहके अगर प्रशासन की संवेदना और वेदना मर जाये, तो सरकार भले किसी की भी रहे, उस पर सवाल खड़ा हो जाता है। ऐसा ही कुछ मामला इस समय बगीचा के ग्राम रूपसेरा में घटा।

     

    जहां अधिकारियों की कार्यवाही से सुशासन का अंत होता दिखता हैं, जिसका शिकार एक दलित परिवार हुआ है। और कार्यवाही भी ऐसी कि जिस पर मानवता कराह जाए।

     

    यह ताजा मामला जशपुर जिले के बगीचा जनपद के रूपसेरा ग्राम का है, जहां रूपसेरा में सूखे राम पिता टुनिया बांस के छोटे मोटे टोकरी वगैरह बनाकर जीविका उपार्जन करता था। कल यानी 24 अप्रैल 2025 दोपहर को तहसीलदार नोटिस लेकर पहुंची, और गरीब के परिवार के महिलाओ और बच्चों के घर के अंदर आराम करते रहते ही जेसीबी चलवा दिया। सबसे दुखद तो यह है कि सूखे राम की पत्नी जो आठ माह की गर्भवती थी, जो अपने बच्चों के साथ मकान के अंदर ही थी, और तभी तहसीलदार ने घर को भेजा कब्जा कहकर जेसीबी चलवा दिया।

     

    सरकारें भले वेदना और संवेदना के मर्म से बनती हो, पर ऐसा लगता सरकार के नौकरशाहों को वेदना और संवेदना से कोई मतलब ही नही।

     

    इस दलित गरीब परिवार का कहना है कि उसका इस जमीन पर पीढ़ियों से कब्जा है, जिसके परदादा को इसका पट्टा भी मिला हुआ था, पर किसी दबंग के द्वारा फर्जी रजिस्ट्री बताकर इस जमीन को कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी, जब आबंटन की जमीन बिक्रय और रजिस्ट्री नही हो सकती तो कैसे विक्रय हुआ। और उस बेस पर पट्टा कैसे निरस्त कर दिया गया, और वर्षो से काबिज हमारी भूमि को बेजा कब्जा बताया जा रहा है।

     

    परिवार वालो का कहना यह भी है कि पांच दिन पूर्व जो अब जमीन को अपना बता रहा है, 5 लाख रुपया लेकर आया था कि कब्जा छोड़ दो, जब हम नही माने तो तहसीलदार द्वारा सरकारी जमीन बताकर हमारे परिवार के घर मे अंदर रहते ही जेसीबी चलवा दिया।

     

    मामले की जानकारी मिलने पर रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह पीड़ित परिवार से मिलने बगीचा पहुँची और उन्हें सांत्वना दिया। साथ ही यह आस्वाशन दिया कि वो पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव बस स्टैंड मैं बिक रहा है खुलेआम शराब 
    Next Article *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य विशेष खबर-* बगीचा एसडीएम ने सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?