Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* एम्बुलेंस चोरी के मामले का आरोपी गिरफ्तार
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* एम्बुलेंस चोरी के मामले का आरोपी गिरफ्तार

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *एम्बुलेंस चोरी के मामले का आरोपी गिरफ्तार* •

    :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

    :- आरोपी द्वारा ही जिला अस्पताल एवं दरिमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एम्बुलेंस की कि गई थी चोरी।

    :- आरोपी द्वारा उपरोक्त एम्बुलेंस कों मामले मे शामिल फरार आरोपी कों किया गया था बिक्री।

    :- आरोपी के कब्जे से 5000 रुपये नगद घटना मे प्रयुक्त हौंडा मोटरसायकल, एवं घटना मे प्रयुक्त मोबाईल एवं आरोपी के निशानदेही पर एम्बुलेंस का कुछ टुटा फुटा हिस्सा किया गया जप्त।

    :- मामले मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, आरोपी का सरगर्मी से पता तलाश जारी है, फरार आरोपी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संदीप कुमार यादव साकिन चिनहट थाना चिनहट जिला लखनउ उ.प्र. हा.मु. गोधनपुर थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 22/07/25 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी एम्बुलेंस संचालन के जिला प्रबंधक के पद पर पदस्थ है। कि दिनांक 10/07/25 को एम्बुलेंस कमांक सीजी 02 6563 का चालक भुनेश्वर कुमार के द्वारा एम्बुलेंस का स्टेरिंग जाम हो जाने के कारण जिला अस्पताल के नक्की पुरिया वार्ड के पास पार्क किया गया था। जो दिनांक 17/07/25 को प्रार्थी द्वारा नक्की पुरिया वार्ड के पास स्थित पार्किंग में जाकर देखने पर उक्त संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस वहां पर नही दिखाई दिया, आसपास पता करने पर कहीं पता नहीं चला। जिसे किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 205/25 धारा 303(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

     

    दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख कर घटना स्थल निरीक्षण किया गया, दौरान पता तलाश के अस्पताल परिसर का सीसीटीव्ही फुटेज को देखने पर रिकवरी वैन से एम्बुलेंस को निकालते हुए दिखाई दिया है, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी मो. इब्राहिम अंसारी को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *मो इब्राहिम अंसारी आत्मज मो. इस्माइल अंसारी उम्र 32 वर्ष साकिन मोमिनपुरा हरसागर तालाब के पास थाना कोतवाली अंबिकापुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर जिला अस्पताल अंबिकापुर से एम्बुलेंस चोरी कर मामले मे शामिल अन्य आरोपी कों बेचना स्वीकार किया गया, आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर दरिमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे खड़ी एम्बुलेंस की भी चोरी कर मामले मे शामिल अन्य आरोपी कों बेचना बताया है, आरोपी के कब्जे से 5000 रुपये नगद घटना मे प्रयुक्त हौंडा मोटरसायकल, एवं घटना मे प्रयुक्त मोबाईल, एवं आरोपी के निशांदेही पर एम्बुलेंस का कुछ टुटा फुटा हिस्सा जप्त किया गया है, आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है,आरोपी के विरुद्ध थाना दरिमा मे अपराध कमांक 106/2025 धारा 303 (2) बीएनएस कायम है, मामले मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिसका पता तलाश किया जा रहा है, आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

     

    सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक शौकी लाल चौहान, सहायक उप निरीक्षक धीरज गुप्ता, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, उमाशंकर साहू, अनिल सिंह, राहुल सिंह सक्रिय रहे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुलिस ने किया अंतरराज्यीय मोटर साइकल चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की चार मोटर साइकल को किया बरामद
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सावन के तीसरे सोमवार को ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया शिवलिंग का जलाभिषेक
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?