गणपति बप्पा के रंग में रंगे श्रद्धालु, जयकारों बीच गणेश प्रतिमाओं का किया विसर्जन

पत्थलगांव में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए शोभायात्रा निकाली। अंबिकापुर रोड जशपुर रोड और रायगढ़ रोड में विभिन्न स्थानों से विसर्जन यात्राएं निकलीं जिनमें श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर और पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश को विदाई दी। पत्थलगांव के वरिष्ठ जनों द्वारा नंदन झरिया में विसर्जन किया गया जिस पर गणेश समिति एवं जशपुर पुलिस के द्वारा पत्थलगांव में विशेष ध्यान दिया गया सुरक्षा व्यवस्था पर जिस वजह से मंगलमय विसर्जन विघ्नहर्ता जी का किया गया |


