छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में परिक्षेत्र स्तरीय खो-खो(पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन रानी

दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय वाड्रफनगर में किया गया। इस प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के कुल 15महाविद्यालय के टीमों ने भाग लिया। ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के खिलाड़ियों ने शुरुआती मैच से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किए। फाइनल मैच मेजबान टीम रानीदुर्गावती शासकीय महाविद्यालय वाड्रफनगर के साथ रोमांचक मुकाबला हुआ।

अंत में ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के खिलाड़ियों ने 16-13 के स्कोर से बढ़त बनाते हुए यह खिताब अपने नाम किया। ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के छात्र सुनिल केरकेट्टा बीए प्रथम सेम. को उनके शानदार खेल प्रदर्शन के लिए मैंन ऑफ द मैच एवं टीम के कोच श्री अविनाश केरकेट्टा को बेस्ट कोच का सम्मान आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. के. राय, वरिष्ठ प्राध्यापक श्री आर. एस. कांत, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी. आर. पाटले, डॉ. एस. के. मार्कण्डेय,प्रो. अनुपमा प्रधान, क्रीड़ा प्रभारी प्रो. जे. के. भगत, एवं समस्त स्टॉफ ने खिलाड़ियों के साथ टीम के कोच को बधाई एवं शुभकमनाएं दिए।
