Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस के साथ यूनिसेफ,जय हो की टीम ने ग्रामीणों को किया जागरुक
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस के साथ यूनिसेफ,जय हो की टीम ने ग्रामीणों को किया जागरुक

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 15, 2025No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *नारी शक्ति समाज की सजग प्रहरी – शशिमोहन सिंह*

    *सड़क सायबर सुरक्षा समेत नशा व कुरीति उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न*

    *सजग समाज,सुरक्षित भविष्य कार्यशाला में एक दर्जन गांव की महिलाएं जुटीं*

    *जशपुर पुलिस के साथ यूनिसेफ,जय हो की टीम ने ग्रामीणों को किया जागरुक*

    जशपुर पुलिस के साथ यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से बगीचा के महादेवडांड में सड़क सुरक्षा, सायबर अपराध जागरूकता समेत नशा व कुरीति उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला सजग समाज सुरक्षित भविष्य का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रुप में जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह ने आमजनों को जागरुक किया।एसडीओपी दिलीप कोसले, जनपद पंचायत अध्यक्ष गायत्री नागेश,डीडीसी मोनिका टोप्पो, यूनिसेफ के जिला समन्वयक तेजराम सारथी विशिष्ट अतिथि के रुप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

     

    जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देशन में गांव गांव में सतत जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है।इसी कड़ी में बगीचा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महादेवडांड शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सजग समाज सुरक्षित भविष्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     

    उक्त कार्यक्रम की शुरुआत यूनिसेफ के जिला समन्वयक तेजराम सारथी ने की जिसमें उन्होंने सजग समाज सुरक्षित समाज विषय पर आयोजित कार्यशाला का परिचय देते हुए इसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने बताया कि उक्त कार्यशाला का आयोजन सड़क, सायबर सुरक्षा,मानव तस्करी, नशा मुक्ति समेत समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों के विरुद्ध ग्रामीणों का जागरुक करना है।

     

    महादेवडांड की महिला समूहों ने मधुर स्वागत गान एवं पारंपरिक नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया।डीडीसी मोनिका टोप्पो के नेतृत्व में महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक सब कुछ ठीक है का प्रदर्शन किया जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा।इस नुक्कड़ नाटक में उन्होंने महिला समूहों के साथ समाज व परिवार का जीवंत चित्रण करते हुए यातायात सुरक्षा के प्रति हेलमेट पहनने के लिए लोगों को जागरुक किया।बड़े महानगरों की ओर जाकर मानव तस्करी के दलदल में फंसने वाली पीड़ितों के दर्द को उन्होंने नाटक के माध्यम से दर्शाते हुए अपने बच्चों को इससे दूर रहने की सलाह देते हुए शिक्षा एवं स्वावलंबन के लिए जागरूक किया।

     

    एसडीओपी दिलीप कोसले ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी।उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत हम अपने आप से से अपने घर परिवार से करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में हम कमी ला सकते हैं।जब हम सुरक्षित सफर करेंगे तो हमारा जीवन भी सुखमय होगा।

     

    शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर राजीव रंजन तिग्गा ने मानव तस्करी पर स्वरचित गीत का गायन कर लोगों को जागरुक किया।रामकृष्ण आश्रम के संगीत शिक्षक अवधेश पुरी व पीटीआई मधु ध्रुव ने हारमोनियम एवं तबले पर संगत करते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी गीत का गायन कर ग्रामीणों को यातायात सुरक्षा का संदेश दियासमाजसेवी योगेश थवाईत ने नशे के भयंकर दुष्परिणामों को बताते हुए नशे से होने वाली वास्तविक नुकसान को गीत के माध्यम से समझाया।उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब निरामूर्ख गधा जैसा जानवर भी नशा नहीं करता तो फिर समझदार मानव नशा क्यों करता है।उन्होंने शराब एवं गुटखे के दुष्परिणामों को विस्तार से बताया।

     

    एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी समाज की सबसे बड़ी सुधारक होती है।घर,परिवार,समाज,राष्ट्र एवं विश्व के निर्माण में नारियों का अहम योगदान है।कार्यक्रम में महिलाओं की अधिकता को देखते हुए उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि यह बड़ी बात है कि नारियों ने अपनी शक्ति को पहचाना है और आज जशपुर पुलिस के साथ मिलकर सजग समाज सुरक्षित भविष्य के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित हुई हैं।उन्होंने बताया कि आज बड़ी विभीषिकाओं के सामने समाज की सारी सकारात्मक शक्तियां एकजुट होकर कार्य करने में लगी हुई हैं जिससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में एक सभ्य सुसंस्कृत समाज की स्थापना होगी।नकारात्मक शक्तियों का नाश होगा।उन्होंने बताया कि आज सायबर अपराध अदृश्य शक्तियों के रुप में हर किसी को प्रभावित कर रहा है इससे सजग रहने की आवश्यकता है।अपने सुखद भविष्य के लिए हमें आज से ही यातायात नियमों का पालन करना है। जीवन में यदि हम नशे से से दूर होते हैं तो हमारा घर परिवार समाज सुसंस्कृत होगा।सद्गुणों का विस्तार होगा जो हमें सुखद भविष्य की ओर ले जाएगा।महिलाओं को जागरुक करते हुए घरेलू हिंसा के विरुद्ध बने कानून की जानकारी उन्होंने महिलाओं को दी।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जागरूकता ही समाज में सबसे बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है।स्वयं भी जागरुक रहें औरों को भी जागरूक करें।महादेवडांड में आगामी दिनों में पुलिस चौकी खोले जाने संबंधी मांग पर उन्होंने बताया कि शासन से स्वीकृति मिल चुकी है कुछ औपचारिकताओं के पूर्ण होते ही महादेवडांड में पुलिस चौकी का शुभारंभ हो जाएगा।

     

    उक्त कार्यक्रम का संचालन यूनिसेफ की ब्लॉक समन्वयक शालिनी गुप्ता ने किया।जय हो बगीचा एवं जशपुर की टीम ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया ।एसएसपी शशि मोहन सिंह, एसडीओपी दिलीप कोसले, जिला पंचायत सदस्य मोनिका टोप्पो,जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश,यूनिसेफ जिला समन्वयक तेजराम सारथी,कुर्रोग पंचायत के सरपंच लकु राम,शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महादेव डांड के व्याख्याता,अजय भगत एवं बगीचा थाना के सभी स्टाफ ने उक्त कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया।

     

    कार्यक्रम के समापन में यूनिसेफ की टीम ने सभी उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।सरपंच लकु राम नाग ने आभार ज्ञापित कर सभी से नशा मुक्ति के लिए जागरुक रहते हुए इसपर अंकुश लगाने की अपील की।महिला समूहों ने स्थानीय फल एवं सब्जियां भेंट कर एसएसपी शशिमोहन सिंह का ग्रामीण पद्धति से पारंपरिक सम्मान किया।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल 
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* योग दिवस में लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बच्चों से करवाया गया (योग) 
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……

    June 6, 2026

    अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….

    June 6, 2026

    जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..
    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?