Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल 
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल 

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल 

    कलेक्टर ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा

     

    जशपुर 14 जून 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शनिवार को रणजीता स्टेडियम का निरीक्षण किया और तैयारी

    की जानकारी ली विदित है कि रणजीता स्टेडियम में आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर जिले में भी राज्य स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिससे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे और योगाभ्यास करेंगे

    कलेक्टर ने रणजीता स्टेडियम में तैयारी का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250615-WA0000.mp4

    कलेक्टर ने योगाभ्यास के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल लगाने के लिए कहा है। उन्होंने योगाभ्यास के लिए पर्याप्त संख्या में योगा मेट, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बेरिकेडिंग, पानी, बिजली साउंड सिस्टम, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

    इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम ओंकार यादव और सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

     

    योग का महत्व

    योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का एक माध्यम है। इसका अभ्यास मानसिक शांति,आत्म-जागरूकता और समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।

     

    शारीरिक लाभ:

    शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है।

    रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

     

    रक्त संचार और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है।

     

    मानसिक लाभ

    तनाव, चिंता और अवसाद को कम करता है। एकाग्रता और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है। नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।

     

    आध्यात्मिक लाभ

    आत्मचिंतन और ध्यान के माध्यम से सहायता करता है।जीवन में संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करता है।

     

    योग के लिए आवश्यक सामग्री योग करने के लिए बहुत अधिक संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन कुछ बुनियादी चीजें सहायक होती हैं:

    योगा मैट फिसलन रहित और आरामदायक मैट योगाभ्यास के दौरान स्थिरता प्रदान करता है।

     

    योग एक संपूर्ण जीवनशैली है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। इसे नियमित अभ्यास का हिस्सा बनाकर हम जीवन में संतुलन, स्वास्थ्य और शांति पा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आ योजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल 
    Next Article *प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस के साथ यूनिसेफ,जय हो की टीम ने ग्रामीणों को किया जागरुक
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?