Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर:-* ⚡ वज्रपात ने छीनी युवक की जिंदगी, जशपुर पुलिस ने जारी की हाई अलर्ट एडवाइजरी……..
    Uncategorized

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर:-* ⚡ वज्रपात ने छीनी युवक की जिंदगी, जशपुर पुलिस ने जारी की हाई अलर्ट एडवाइजरी……..

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 20, 2026Updated:July 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    देशदेखा पिकनिक बना मौत का सफर, खुले मैदान में फोटो खिंचवाने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली; बारिश के मौसम में सतर्क रहने की अपील

    जशपुर, 20 जुलाई। मानसून के दौरान आकाशीय बिजली का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। देशदेखा क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए 25 वर्षीय युवक की खुले मैदान में वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद जशपुर पुलिस ने पूरे जिले के नागरिकों से वर्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

    पुलिस के अनुसार, ग्राम भुरसा निवासी गौरव खलखो (25 वर्ष) अपने साथियों के साथ देशदेखा क्षेत्र घूमने गए थे। रविवार शाम करीब 4:30 बजे बारिश और तेज गर्जना के बीच मौसम कुछ सामान्य होने पर सभी साथी खुले मैदान में फोटो खिंचवाने के लिए उतरे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से गौरव उसकी चपेट में आ गया। साथी उसे तत्काल जिला अस्पताल जशपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना जशपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम, तेज गर्जना और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत, पहाड़ी, जंगल तथा ऊंचे पेड़ों के नीचे जाने से बचें। बिजली के खंभों, हाईटेंशन तारों, मोबाइल टावरों और जलाशयों से दूरी बनाए रखें तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का गंभीरता से पालन करें। उन्होंने कहा कि “सावधानी ही सुरक्षा है, सतर्कता ही जीवन की सबसे बड़ी रक्षा है।”

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर:-* कोकियाखार सड़क पर गरमाई सियासत: भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा पलटवार, सुनील अग्रवाल बोले—”तथ्य नहीं, भ्रम फैलाने की राजनीति हो रही”……….
    Next Article पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव की धूम, तिलक-माला से हुआ नन्हे विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत………..
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    August 7, 2026

    जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?