Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर:-* कोकियाखार सड़क पर गरमाई सियासत: भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा पलटवार, सुनील अग्रवाल बोले—”तथ्य नहीं, भ्रम फैलाने की राजनीति हो रही”……….
    Uncategorized

    *आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर:-* कोकियाखार सड़क पर गरमाई सियासत: भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा पलटवार, सुनील अग्रवाल बोले—”तथ्य नहीं, भ्रम फैलाने की राजनीति हो रही”……….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 20, 2026Updated:July 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    4.69 करोड़ की स्वीकृत सड़क का हवाला देते हुए भाजपा नेता ने कांग्रेस के आरोपों को बताया भ्रामक, कहा—बारिश थमते ही शुरू होगा निर्माण कार्य।

    पत्थलगांव। कोकियाखार–आमाकानी सड़क को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अब राजनीतिक रंग ले चुकी है। कांग्रेस की ओर से सड़क की स्थिति को लेकर उठाए गए सवालों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील अग्रवाल ने मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस नेता अमित पाण्डे पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जबकि परियोजना पहले से स्वीकृत है और प्रशासनिक प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है।

    सुनील अग्रवाल ने बताया कि कोकियाखार–आमाकानी मार्ग को वर्ष 2024–25 के बजट में शामिल किया गया है तथा 4 करोड़ 69 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण निर्माण कार्य अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है, लेकिन मौसम अनुकूल होते ही काम तेजी से शुरू कराया जाएगा।

    भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए अधूरी जानकारी के आधार पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को राजनीति का माध्यम बनाने के बजाय वास्तविक तथ्यों को जनता के सामने रखा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य परखें।

    ✍️ विशेष रिपोर्ट : वैभव शर्मा

    उप संपादक | 📰 आज की सुर्खियां

    “तथ्य, तटस्थता और तेज़ी—यही है ‘आज की सुर्खियां’ की पहचान। सबसे पहले, सबसे भरोसेमंद।”

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleसरगुजा में अब किरायेदारों पर नहीं चलेगी लापरवाही! बिना पुलिस वेरिफिकेशन मकान दिया तो सीधे FIR, पहला मकान मालिक गिरफ्तार………..
    Next Article *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर:-* ⚡ वज्रपात ने छीनी युवक की जिंदगी, जशपुर पुलिस ने जारी की हाई अलर्ट एडवाइजरी……..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?