Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गरीब छात्रों को दिए जाएंगे साइकिल, लिस्ट में 26 सौ नाम
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* गरीब छात्रों को दिए जाएंगे साइकिल, लिस्ट में 26 सौ नाम

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    गरीब छात्रों को दिए जाएंगे साइकिल, लिस्ट में 26 सौ नाम

    राजनांदगांव : शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा गांव-गांव में ही प्राइमरी स्कूल की सुविधा दी जाती है, लेकिन कई गांव में हाई स्कूल थोड़ा दूर होता है, जिसके चलते कक्षा आठवीं तक की शिक्षा पूरी करने के बाद ज्यादातर बेटियां अपनी पढ़ाई स्कूल दूर होने की वजह से छोड़ देती थी, जिसे दृष्टिगत रखते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरस्वती साइकिल योजना शुरू की गई।

     

    इस योजना के माध्यम से कक्षा आठवीं पार कर 9वीं में जाने वाली छात्राओं को उनके आगे की शिक्षा में आवागमन हेतु सहूलियत प्रदान करने नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया जाने लगा। सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से लाभान्वित होने वाली छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई भी जारी रखने लगी।

     

    छत्तीसगढ़ शासन की योजना से छात्राओं को काफी लाभ हुआ है। सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से इस वर्ष राजनांदगांव में 2600 छात्राओं को साइकिल वितरण किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राजनांदगांव शहर में कारीगरों के द्वारा युद्ध स्तर पर साइकिलों के पुर्जे फिट किए जाने का कार्य किया जा रहा है। छात्राओं को साइकिल वितरण के मामले में राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली बेटियों को साइकिल दी जाती है। जिले में इस बार 2600 छात्राओं को साइकिल प्रदान किया जाएगा जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* निसेफ के सहयोग से स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में विकास कार्यों को मिलेगी गति
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बच्ची को पॉर्न दिखाने वाला म्यूजिक टीचर गिरफ्तार, लगा दी थी लत
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?