Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, October 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* भारत स्काउट गाइड्स: जिला स्तरीय शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल नारायणपुर में
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* भारत स्काउट गाइड्स: जिला स्तरीय शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल नारायणपुर में

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *भारत स्काउट गाइड्स: जिला स्तरीय शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल नारायणपुर में*

    *06 से 10 नवम्बर तक पांच दिवसीय शिविर का हो रहा आयोजन*

    *प्रशिक्षकों द्वारा स्काउट्स के नियम, प्रतिज्ञा सहित जीवन रक्षण, कौशल के संबंध में दी जा रही जानकारी*

    *जशपुरनगर 08 नवम्बर 2024/* भारत स्काउट गाइड्स का द्वितीय सोपान शिविर कुनकुरी विकासखण्ड में आयोजित हुआ। इसके पश्चात् 06 से 10 नवम्बर 2024 तक जिला स्तरीय तृतीय सोपान शिविर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल नारायणपुर में आयोजित हो रहा है। शिविर में जिले के 37 विद्यालय से 207 गाइड और 134 स्काउट और उनके शिविर संचालन हेतु 22 स्काउटर गाइडर शिविर प्रभारी के दिशा-निर्देश में कार्यक्रम संपन्न हो रहा है।

    जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त भारत स्काउट गाइड जिला संघ जशपुर पी के भटनागर के निर्देश से प्रारंभ हुआ है। द्वितीय दिवस 07 नवम्बर को स्काउट्स गाइड्स को दिन भर प्रशिक्षकों द्वारा स्काउट्स के नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, शिविर ज्वाल गीत, बीपी 6, ध्वज शिष्टाचार, आपदा प्रबंधन, जीवन रक्षण, कौशल और भी विषय से संबंधित जानकारी बताई गई।

    संध्याकालीन कैंप फायर के समय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय द्वारा सभी शिविरार्थियों को उनको जीवन में अच्छे कार्य करने, माता-पिता की बात मानने, गुरुजनों के साथ रहकर जीवन जीने की कला सीखने, जैसे बातो को बताकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने, खुद को हर परिस्थिति में मजबूत करने का संदेश दिया गया।

    स्काउट्स गाइड्स के द्वारा कैंप फायर के समय विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का की प्रस्तुति दी गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सी.आर. भगत ने बच्चो को इस पांच दिवसीय शिविर में पूर्ण रूप से सहयोग करने की बात कही। बच्चो में आत्मविश्लेषण करने का गुण, उनमें शारीरिक मानसिक भावनात्मक विकास, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना, प्रकृति प्रेम, पशु-पक्षी से प्रेम करना उनका संरक्षण करने में भूमिका अदा करना, स्वयं में स्वच्छ और अच्छे आदतों को विकसित करने के संबंध में प्रशिक्षकों जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमति अगस्टीना तिग्गा, संतोष, अनीता सिंह, संतोषी बंदे, रामकृत नायक, राहुल बंग, अभिषेक पूरी, विकास कुमार नागदेव, अरुण महंती, गोपाल यादव सहित स्काउटर गाइडर उत्तम यादव उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर ने जनजाति गौरव दिवस की तैयारी के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक 
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🔥 बर्फ फैक्ट्री गली में कचरे का तांडव! गंदगी से बेहाल नागरिक, आखिर कब जागेगा नगर पालिका प्रशासन?……

    October 26, 2026

    🚨 बच्चों की सुरक्षा पर भाजपा नेत्री डॉ. वणिका शर्मा का बड़ा संदेश! 🔥 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्या कहा? देखिए आज की सुर्खियां की खोजी खबर!…….

    October 26, 2026

    High rollers receive personalized account managers through the Messi Casino VIP programme tier system

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🔥 बर्फ फैक्ट्री गली में कचरे का तांडव! गंदगी से बेहाल नागरिक, आखिर कब जागेगा नगर पालिका प्रशासन?……
    • 🚨 बच्चों की सुरक्षा पर भाजपा नेत्री डॉ. वणिका शर्मा का बड़ा संदेश! 🔥 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्या कहा? देखिए आज की सुर्खियां की खोजी खबर!…….
    • High rollers receive personalized account managers through the Messi Casino VIP programme tier system
    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • Siti casino Privi di Verifica documenti: La Trasformazione del Gioco d’azzardo Su internet Veloce

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?