Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुरुक्षेत्र सीट से बीजेपी प्रत्याशी नवीन जिंदल ने भरा नामांकन, सीएम नायब सैनी व राज्यमंत्री रहे मौजूद
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुरुक्षेत्र सीट से बीजेपी प्रत्याशी नवीन जिंदल ने भरा नामांकन, सीएम नायब सैनी व राज्यमंत्री रहे मौजूद

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    कुरुक्षेत्र सीट से बीजेपी प्रत्याशी नवीन जिंदल ने भरा नामांकन, सीएम नायब सैनी व राज्यमंत्री रहे मौजूद

     

    कुरुक्षेत्र. लोकसभा चुनाव को लेकर कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्यमंत्री सुभाष सुधा मौजूद रहे। नवीन जिंदल की कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर उनकी पत्नी शालू जिंदल ने नामांकन दाखिल किया है।

     

    नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र सीट से 2004 और 2009 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। नवीन जिंदल यूपीए सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में नवीन जिंदल चुनाव हार गए। इसके बाद जिंदल परिवार राजनीति से दूर हो गया। करीब 10 साल बाद जिंदल परिवार एक बार फिर राजनीति में वापसी करके शुरुआत बीजेपी के साथ की है।

    नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के नवीन जिंदल ने कहा कि जनता में उत्साह है। यहां की जनता से हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं. लोग चाहते हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। कहा कि हम एक विजन दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। इसे जारी करने से पहले कुछ दिन और प्रतीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा रोजगार है।

     

    नवीन जिंदल ने कहा कि मैं दो व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान कुरूक्षेत्र और कैथल में खोलना चाहूंगा। जहां हर साल 10,000 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा सके। कहा कि विरोधी और सत्तासीन होना स्वाभाविक है लेकिन 80% से अधिक लोग हरियाणा सरकार और केंद्र द्वारा किए गए कार्यों से खुश हैं। मैं ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करना चाहता हूं। आप-भारत गठबंधन ने कुरूक्षेत्र सीट से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है और यहां 25 मई को मतदान होगा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Mahindra XUV 3XO VS Tata Nexon: जानें दोनों SUV की कीमत, फीचर्स और पावरट्रेन की डिटेल्स
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ट्रेन में सफर के दौरान पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, छोड़कर हुआ फुर्र
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?