ट्रेन में सफर के दौरान पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, छोड़कर हुआ फुर्र

छत्तीसगढ़दिल्ली-एनसीआरराज्यभारतविश्वखेलव्यापारमनोरंजनEPaperलाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING सिएट Q4 परिणाम शुद्ध लाभ 23% गिरकर ₹102 करोड़, राजस्व ₹2,992 करोड़चुनावी सभा में महिला हुई चेन स्नेचिंग का शिकार, पुलिस कर्मियों ने नहीं की मददयूएस फेड द्वारा ऊंची ब्याज दरों के कारण पीली धातु में गिरावट आई, चांदी सपाट कारोबार कर रही हैफ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ 2024: ऐप्पल, रियलमी, सैमसंग और अन्य के स्मार्टफोन पर बेहतरीन डीलमहिला ने दो व्यक्तियों से की 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी, गिरफ्तारइंटरस्टेट ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, माहिम से 2 गिरफ्तारवुड्स यूएस ओपन में विशेष छूट स्वीकार करते हैंकांग्रेस ने लद्दाख से सेरिंग नामग्याल को बनाया लोकसभा उम्मीदवार5.50 करोड़ के 29 ट्रक बरामद, 3 RTO अधिकारियों सहित 9 पर मामला दर्जगाजा संघर्ष पर अमेरिकी कॉलेज छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर जो बिडेन ने तोड़ी चुप्पी Home/भारत/ट्रेन में सफर के दौरान… भारत ट्रेन में सफर के दौरान पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, छोड़कर हुआ फुर्र ₹132.52 Nilmani Pal2 May 2024 6:34 AM x पढ़े पूरी खबर यूपी। कानपुर देहात से तीन तलाक का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कानपुर देहात से भोपाल जा रही मुस्लिम महिला को उसके पति ने चलती ट्रेन में तीन तलाक दे दिया। फिर ट्रेन में ही उसे छोड़कर चला गया। मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली पीड़िता ने अब आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। ये मामला पुखरायां क्षेत्र के एक कस्बे का है। एक महिला ने बताया कि जवाहर नगर के रहने वाले अशरद पहले से शादीशुदा था। इसके बावजूद उसने बिना बताए 12 जनवरी 2024 को उसके साथ दूसरी शादी कर ली। निकाह के कुछ दिन बाद से ही वह दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगा। भोपाल में नौकरी कर रहे अशरद कुछ दिन पहले ही बीवी को लेकर पुखरायां अपने गांव आया था। आरोप है कि अशरद ने मां के साथ मिलकर दहेज का दबाव बनाने लगा। जिसके चलते उसने बीवी से कहा कि वह उसे छोड़ दे। इस पर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने समझौता करा दिया। समझौते के मुताबिक 28 अप्रैल को पीड़िता पति, मामा अकील अहमद, ससुर नफीसुल हसन और सास कामिनी परवीन के साथ भोपाल जा रही थी। इस बीच चलती ट्रेन में अशरद ने तीन तलाक देकर उसे छोड़कर वहां से भाग गया। महिला उसे देर तक इधर-उधर ढूंढती रही लेकिन जब कहीं पता नहीं चल सका तो उसने जीआरपी को अपनी आपबीती सुनाई। जिस पर जीआरपी ने झांसी में उसे उतारकर पुखरायां वापस भेज दिया। पीड़िता ने यहां आकर पुलिस को सारी बात बताई। इस मामले कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।



