Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बीजेपी ने शुरू की विधानसभा की तैयारी; इन चार राज्यों में प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त, देंखे लिस्ट…
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बीजेपी ने शुरू की विधानसभा की तैयारी; इन चार राज्यों में प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त, देंखे लिस्ट…

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    बीजेपी ने शुरू की विधानसभा की तैयारी; इन चार राज्यों में प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त, देंखे लिस्ट…

    बीजेपी ने हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    नई दिल्ली। BJP started preparations for assembly elections: हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस साल चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। इसमें महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। इस बीच बीजेपी आलाकमान ने इन चारों राज्यों के लिए नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। भूपेन्द्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अश्विनी वैष्णव सह-प्रभारी के रूप में काम करेंगे।

     

    वहीं हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया गया है जबकि विपलव कुमार देव सह प्रभारी होंगे। साथ ही शिवराज सिंह चौहान झारखंड के प्रभारी होंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और सह-प्रभारी उनकी सहायता करेंगे। इसके साथ ही जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गयी है।

     

    जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर से पहले चुनाव की संभावना

    जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए 30 सितंबर से पहले मतदान होने की संभावना है। इसके बाद बाकी तीन राज्यों में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। यहां पिछला विधानसभा चुनाव 2024 में हुआ था। बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन सरकार बनी लेकिन जून 2018 में ये सरकार गिर गई।

    झारखंड-महाराष्ट्र-हरियाणा में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव

    झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। इन तीनों राज्यों की मौजूदा स्थिति की बात करें तो हरियाणा में बीजेपी की सरकार है। नायब सिंह सैनी राज्य के मुख्यमंत्री हैं। लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन से इस बार भी कांग्रेस का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने हरियाणा में सरकार बनाने का दावा किया है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों का नुकसान हुआ जबकि कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत मिली। 2019 में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

     

    झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र में महागठबंधन की सरकार है। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। उन्हें बीजेपी और अजित पवार गुट का समर्थन हासिल है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Baloda Bazar हिंसा के बाद धारा 144 की अवधि बढ़ी, जानिए कब तक लागू रहेंगे पाबंदियाँ
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पत्रकार वार्ता कों किया गया सम्बोधित, वरिष्ठ पत्रकारो से सुरक्षा व्यवस्था पर की गई सार्थक चर्चा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?