विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में बाल दिवस के उपलक्ष में किया गया आनंद मेला का आयोजन

14 नवंबर की तारीख जो हर साल चाचा नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, के उपलक्ष में विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव में विद्यार्थियों के मनोरंजन हेतु आनंद मेला का आयोजन किया गया जिस मे विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं खेलकूद से संबंधित स्टॉल का आयोजन किया गया। विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल विद्यार्थियों को इन प्रकार के विभिन्न गतिविधियों के द्वारा शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सीख देने हेतु हमेशा से तत्पर रहता है। विद्यालय द्वारा आयोजित आनंद मेला कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पाव भाजी, बड़ा, गुपचुप, चाट, चौमिन, मंचूरियन, पेस्ट्री, पेट्टीज जैसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन के साथ-साथ बहुत सारे खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मिलित सभी अतिथिगण एवं अभिभावकगणों ने खूब आनंद लूटा। विद्यालय द्वारा आयोजित आनंद मेला उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों के मनोरंजन के साथ-साथ विद्यार्थियों में व्यावसायिक सोच एवं प्रबंधन के गुण सीखाना भी है। विद्यालय लिटिल रोज अंग्रेजी माध्यम स्कूल हमेशा से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन करता है एवं विद्यालय सभी बच्चों एवं विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई प्रदान करता है


