Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीपावली का दिया उपहार
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीपावली का दिया उपहार

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीपावली का दिया उपहार*

    *हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को सुख- समृद्धि की कामना के साथ धान की बाली उपहारस्वरूप प्रदान किया*

    *मुख्यमंत्री ने तिलासो बाई से मिट्टी के दिये और कलश की खरीदी की*

    जशपुरनगर, 01 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां उनके बगिया स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात करने आए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीपावली का उपहार और शुभकामनाएं दी। हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री की पूरे आदरभाव से सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ उपहारस्वरूप धान की बाली प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हितग्राही श्रीमती तिलासो बाई से दिये और कलश खरीदे। श्रीमती तिलासो को माटी कला बोर्ड की तरफ से इलेक्ट्रिक चाक भी प्रदान किया गया है। वह इनकी मदद से दिये सहित अन्य समानों का निर्माण कर रही है।

    मुख्यमंत्री से मिलने आए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती तिलासो बाई और हितग्राही परिवार के नवीता पैंकरा, अमृता बाई, रजनी चौहान, कुमारी शशि चौहान ने आवास मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के विशेष पहल से आवास मिलने पर आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह मौजूद रहे।

     

    *इलेक्ट्रिक चाक से काम में आई तेजी, आमदनी में हुआ इजाफा*

     

    प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती तिलासो बाई को माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक प्रदान किया गया था। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक चाक मिलने के बाद से उन्हें काम में काफी आसानी हो गई है और काम भी तेज गति से होने लगा है। उन्होंने बताया कि वह मिट्टी से दिया, चिमनी, गुल्लक सहित अन्य चीजों का निर्माण करती हैं। दीपावली के समय उनके समानों की अच्छी खासी बिक्री हुई। इससे उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि दीपावली के समय उनके बनाए सामानों की काफी मांग रहती है। इलेक्ट्रिक चाक की मदद से वह तेजी से काम कर पाई है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ वासियों को शुभकामनाएं दीपावली की दी गई
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई देने बड़ी संख्या में जशपुरवासी बगिया कैम्प कार्यालय पहुंचे थे 
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?