Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, July 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ तहसील कार्यालय परिसर जशपुर में
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ तहसील कार्यालय परिसर जशपुर में

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGSeptember 4, 2024No Comments1 Min Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ तहसील कार्यालय परिसर जशपुर में*

    *153 आवेदन प्राप्त हुए, 127 आवेदनों का मौके पर किया गया निराकरण*

    जशपुरनगर 04 सितंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार लोगों की आवश्यकता, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश भर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले के तहसील कार्यालय परिसर में आज हुए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

    जन समस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों में कुल 153 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 127 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया साथ ही हितग्राहियो को योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। किसानों को किसान किताब, शिक्षा विभाग की तरफ से छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया और दिव्यांगों को बैसाखी एवं वहीलचेयर दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* शिविर में नवप्रवेशित 11 बालिकाओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत वितरण किया गया सायकल
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* टांगर गांव कांसाबेल की प्रधान पाठक श्रीमती सकुन्तला बाई चौहान ने बच्चों को कराया न्योता भोजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?