Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 11
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* टांगर गांव कांसाबेल की प्रधान पाठक श्रीमती सकुन्तला बाई चौहान ने बच्चों को कराया न्योता भोजन
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* टांगर गांव कांसाबेल की प्रधान पाठक श्रीमती सकुन्तला बाई चौहान ने बच्चों को कराया न्योता भोजन

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 5, 2024Updated:September 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *टांगर गांव कांसाबेल की प्रधान पाठक श्रीमती सकुन्तला बाई चौहान ने बच्चों को कराया न्योता भोजन*

    *मुख्यमंत्री श्री साय के सकारात्मक पहल न्योता भोजन के माध्यम से स्कूली बच्चों को मिल रहा है पौष्टिक भोजन*

    जशपुरनगर 05 सितंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में आश्रम शाला के बच्चों को अपने जन्मदिवस पर न्योता भोजन कराते हुए इस योजना की शुरूआत की थी। इसी सकारात्मक पहल के तहत जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला टांगरगांव के प्रधान पाठक श्रीमती सकुन्तला बाई चौहान के द्वारा अपने जन्म दिन के उपलक्ष्य में आंशिक न्योता भोजन कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने 50 बच्चो को बेल्ट एवं टाई का वितरण भी किया।

    छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को अब नियमित रूप से मिल रहे भोजन के अलावा समाज के अग्रणी और सक्षम लोगों के जरिए न्योता भोजन में पौष्टिक और रूचिकर खाद्य सामग्री मिलेगी। ‘न्योता भोजन’ तीन प्रकार के हो सकते हैं-पूर्ण भोजन शाला की सभी कक्षाओं हेतु, आंशिक पूर्ण भोजन शाला के किसी कक्षा विशेष हेतु, अतिरिक्त पूरक पोषण सामग्री।

    न्योता भोजन प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना मध्यान्ह भोजन में सामुदायिक जन भागीदारी पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न संस्थाओं में जनप्रतिनिधि, पालक, समुदाय के सदस्य एवं शिक्षकों के माध्यम से करवाया जाता है। ’’न्योता भोजन’’ विभिन्न त्योहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर भारतीय परम्परा पर आधारित है। न्योता भोजन छात्र-शिक्षक एवं पालक समुदाय के बीच अपनेपन की भावना को विकसित करने का जरिया तो है ही साथ-साथ पोषण युक्त एंव रूचिकर भोजन दिए जाने से बच्चों की शालाओं में उपस्थिति में वृद्धि होती है। ’’न्योता भोजन’’ का एक अन्य उद्देश्य शाला एवं स्थानीय समुदाय के मध्य आपसी तालमेल को विकसित करना भी है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ तहसील कार्यालय परिसर जशपुर में
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के 12 हजार से अधिक किसानों के खेतों में लगाया गया सोलर  
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?