Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में ‘‘अन्वेषण’’ अभियान की शुरुआत कल से
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में ‘‘अन्वेषण’’ अभियान की शुरुआत कल से

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में ‘‘अन्वेषण’’ अभियान की शुरुआत कल से*

    *विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने, जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु आयोजित हो रहा है ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम* 

     

    *जशपुरनगर 06 नवंबर 2024/* कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अभिनव पहल से जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने, उन्हें जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम कल से शुरू हो रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरूआत 07 नवम्बर से संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में अंतरिक्ष विज्ञान की प्रारंभिक जानकारी के साथ ही चंद्रमा, शनी ग्रह व वृहस्पति ग्रह के खगोलीय दूरबीन से अवलोकन के साथ होगी। इसके पूर्व भी गत वर्ष जिला प्रशासन जशपुर द्वारा जिले के 50 मेधावी विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन श्री हरिकोटा का भ्रमण कराया गया था।

    ‘‘अन्वेषण’’ तहत स्टार गेजिंग व खगोल विज्ञान से संबंधित मूलभूत आवश्यक जानकारी जिले के आठो विकासखण्ड मुख्यालय के विद्यालयों के विद्यार्थियों को दी जायेगी। ‘‘अन्वेषण’’ के तहत ही दूसरा महत्वपूर्ण ‘‘अन्तरिक्ष ज्ञान अभियान’’ की शुरूवात 18 नवम्बर से होगी। जिले के 45 हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के लगभग 12 हजार से अधिक विद्यार्थी ‘‘अन्तरिक्ष ज्ञान अभियान’’ का लाभ ले सकेंगे। ‘‘अंतरिक्ष ज्ञान अभियान’’ के तहत विशेष रूप से तैयार तथा विभिन्न उपकरणों एवं मॉडल से सुसज्जित चालित वैन विशेषज्ञों की टीम के साथ सभी विद्यालय में भ्रमण करेंगे और विद्यार्थियों को अन्तरिक्ष ज्ञान से शिक्षित करेंगे ।

    ‘‘ अन्वेषण’’ के तहत तीसरा सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम 3डी प्लनेटोरियम शो का आयोजन किया जाना है, जिसे जिले के आठो विकासखण्ड मुख्यालय में आयोजित किया जायेगा। 3 डी-प्लेनेटोरिया में अंतरिक्ष की अद्भूत व्यवस्था को बहुत ही प्रभावी ढंग से दिखाया जाता है तथा यह सुविधा केवल महानगरों में स्थित है, परन्तु नई तकनीक के विकास से अब जिले के आठ बड़े स्कूलों में अस्थाई रूप से वातानुकुलित 77 वर्ग मीटर का डोम निर्माण कर उसके अन्दर 4 के वीडियो गुणवत्ता का शो आयोजित किया जायेगा। इस डोम में विद्यार्थियों को ऐसा अनुभव होगा मानो वे अंतरिक्ष में विभिन्न ग्रहों व तारों के बीच सैर कर रहे हैं। यह कार्यक्रम नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों में अन्तरिक्ष ज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने की दिशा में सहायक होगा ताकि भविष्य में ये विद्यार्थी अपनी अभिरूचि बढ़ा कर वैज्ञानिक, शोधार्थी के रूप में अपना कैरियर भी बना सकें। प्रत्येक दिवस 3 डी प्लेनेटोरियम शो में लगभग 600 विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे ।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनजन तक पहुंच रही है शासन की योजनाएं : सांसद श्री चिंतामणि महाराज
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बटईकेला पर जो गोली चल कर महिला की हत्या की गई थी वह हत्यारे पकड़ लिए गए हैं जशपुर पुलिस के द्वारा………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?