Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनजन तक पहुंच रही है शासन की योजनाएं : सांसद श्री चिंतामणि महाराज
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जनजन तक पहुंच रही है शासन की योजनाएं : सांसद श्री चिंतामणि महाराज

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जनजन तक पहुंच रही है शासन की योजनाएं : सांसद श्री चिंतामणि महाराज*

    *सांसद श्री चिंतामणि ने जिले में राज्योत्सव का किया शुभारंभ*

    *रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम*

    जशपुरनगर, 05 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के 24 वे वर्ष पूर्ण कर 25 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। खनिज संपदा, प्राकृतिक सौंदर्य, आदिवासी सभ्यता और संस्कृति से परिपूर्ण यह राज्य लगातार प्रगति के सोपान चढ़ता जा रहा है। आज राज्य स्थापना के इस गौरवमयी दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने सरस्वती वंदना के साथ मां सरस्वती, भारत माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया।

    इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राधेश्याम राम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजू गुप्ता, रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, सुनील गुप्ता, नरेश नंदे, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाहा और सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, जनप्रतिनिधिगण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने राज्योत्सव के शुभारंभ के उपरान्त अपने संबोधन में सभी जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि राज्य स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन वर्षों में छत्तीसगढ़ लगातार प्रगति करता रहा। केंद्र की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के डबल इंजन की सरकार में राज्य तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की आम लोगों और गरीबों के विकास को लेकर एक मजबूत विजन रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक बार कहा था कि ‘हवाई चप्पल पहनने वाले को भी हवाई यात्रा करे ये हमारा प्रयास है। जिसके तहत सरगुजा के दरिमा में उड़ान योजना के तहत हवाईअड्डे का विकास किया गया है। जिससे अब सरगुजा संभाग और जशपुर के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति को भी हवाई यात्रा का अवसर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना से अब तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहे विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। बिजली, पानी, आवास, सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राशन देने सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाया जा रहा है।

    सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय ने राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए देते हुए छत्तीसगढ़ के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों के लिए योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा जन जन तक लोकहितकारी योजनाएं पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह के द्वारा जिस नवीन राज्य रूपी पौधे को सींचने का कार्य किया गया था। अब विष्णुदेव साय की सरकार अब आगे बढ़ा कर उसको पोषित किया जा रहा है। श्रीमती साय ने कहा कि पहले भोपाल राजधानी हुआ करती थी जहां किसी भी कार्य हेतु जाने में 5 दिन लग जाया करते थे अब जब चाहे तब राजधानी तक हम पहुंच सकते हैं।

    जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि हमारे प्रदेश और जिले की स्थिति 24 वर्ष पहले जैसे हुआ करती थी उससे सभी अवगत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह के कार्यकाल में खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसी योजनाओं से आम जनता की भोजन की चिंता समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र शासन की जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम जनमन योजना आदि योजनाओं का राज्य की विष्णुदेव साय शासन द्वारा सफल संचालन किया जा रहा है। जशपुर के विकास के लिए सड़क निर्माण हेतु 300 करोड़ से अधिक का बजट आबंटन हुआ है, जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जशपुर जिले का विकास के बारे में जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित कर्मचारियों की कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों से मांगी जानकारी 
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में ‘‘अन्वेषण’’ अभियान की शुरुआत कल से
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?