Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के लिए सजकर तैयार है जशपुर
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के लिए सजकर तैयार है जशपुर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के लिए सजकर तैयार है जशपुर*

    *मयाली नेचर कैम्प से लेकर जिला मुख्यालय तक हर तरफ बैठक के लिए की गई हैं तैयारियां*

    *मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों सहित छत्तीसगढ़ शासन के कई मंत्रियों की मेजबानी करेगा जशपुर*

    *जशपुर, 21 अक्टूबर 2024/* सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक 22 अक्टूबर को मयाली नेचर कैम्प में आयोजित की गई है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। इस बैठक के लिए मयाली नेचर कैम्प हो या मुख्यालय जशपुरनगर हर जगह रंगबिरंगी रौशनी और फूलों से नगर द्वार और चौक चौराहों को सजाया गया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में पूरे नगर को मेहमानों के स्वागत के लिए नई दुल्हन की तरह सजाकर तैयार किया गया है। मयाली नेचर कैम्प में बैठक के लिए रंगबिरंगी रौशनी के साथ मेहमानों के लिए नौकायन और पारम्परिक स्थानीय व्यंजनों की तैयारी की गई है। इसके साथ ही मेहमानों के लिए मयाली डैम और मधेश्वर पहाड़ के रमणीय दृश्यों के साथ सरगुजा संभाग के सभी आकर्षक पर्यटन स्थलों का भी यहां प्रदर्शन किया गया है। जिससे उन्हें संभाग की प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुंदरता का ज्ञान हो सके। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुख्ता इंतेजाम पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में किया गया है।

     

    उल्लेखनीय है कि सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक श्रीमती रेणुका सिंह सरूता, विधायक बैकुण्ठपुर श्री भईया लाल राजवाड़े, विधायक प्रेमनगर श्री भूलन सिंह मरावी, विधायक प्रतापपुर श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, विधायक सामरी श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, विधायक लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, विधायक अंबिकापुर श्री राजेश अग्रवाल, विधायक सीतापुर श्री रामकुमार टोप्पो सहित सभी जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव तथा अन्य विभागों के सचिव उपस्थित रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कर्तव्य का निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को ”21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस“ के अवसर पर रक्षित केन्द्र जशपुर में स्मरण करते हुये श्रद्धांजली अर्पित की गई,
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा है विकसीत कुनकुरी सुंदर कुनकुरी का सपना
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?